राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार्यक्रम में पहुंचे नाराज खालिस्तान समर्थक

Webdunia
रविवार, 26 अगस्त 2018 (12:19 IST)
लंदन। खालिस्तान के तीन समर्थकों ने ब्रिटेन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आखिरी सार्वजनिक कार्यक्रम में घुसकर उसे बाधित करने का प्रयास किया लेकिन उनके वहां पहुंचने से पहले स्कॉटलैंड यार्ड ने प्रदर्शनकारियों को बाहर निकाल दिया।
 
घटना कल शाम पश्चिम लंदन के राइस्लिप की है जहां भारतीय मूल के लोगों के लिए इंडियन ओवरसीज कांग्रेस यूके मेगा कांफ्रेंस का आयोजन किया गया था।
 
खालिस्तान के तीन समर्थक आयोजन स्थल के अंदर प्रवेश करने में सफल रहे और उन्होंने ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। राहुल के पहुंचने से पहले स्कॉटलैंड यार्ड के अधिकारियों ने उन्हें बाहर निकाला।
 
सम्मेलन में शामिल होने के लिए सैकड़ों लोग जमा हुए थे। समारोह को बाधित करने की कोशिशों के जवाब में लोगों ने ‘कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद’ के नारे लगाए।
 
समारोह की शुरुआत में कांग्रेस के ओवरसीज कांग्रेस विभाग के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने कहा, 'हमारा संदेश लोकतंत्र, आजादी, समावेश, विविधता, नौकरियां, विकास, समृद्धि और निचले स्तर तक विकास का है। हम चाहते हैं कि आप इस संदेश को फैलाएं। 2019 के चुनावों का परिणाम भविष्य के भारत की दिशा तय करेगा।'
 
गांधी ने लंदन में अपने पिछले सभी भाषणों में बोली गई बातों को दोहराया और कांग्रेस को नफरत तथा विभाजन के खिलाफ लड़ने वाली ताकत बताया। उन्होंने भारतवंशी समुदाय से 2019 के आम चुनावों से पहले कांग्रेस की ‘पैदल सेना’ के रूप में खड़े होने का आह्वान किया।
 
प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'मोदीजी जो कहते हैं, उससे वह कांग्रेस का नहीं, बल्कि भारत के नागरिकों का अपमान कर रहे हैं और मीडिया उनके साथ है।' (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख