भारत यात्रा रद्द कर सकते हैं जापानी पीएम शिंजो आबे, गुवाहाटी में होनी है पीएम मोदी से मुलाकात

Webdunia
शुक्रवार, 13 दिसंबर 2019 (12:00 IST)
टोकियो। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे गुवाहाटी में बिगड़ते सुरक्षा हालात के कारण भारत की अपनी 3 दिवसीय यात्रा रद्द करने पर विचार कर रहे हैं। यहां मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई है।
 
उनकी 15 से 17 दिसंबर तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वार्षिक शिखर वार्ता के लिए भारत आने की योजना है। दोनों नेताओं के बीच बैठक गुवाहाटी में होनी है। असम में नागरिकता (संशोधन) विधेयक को लेकर पिछले 2 दिनों से व्यापक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। हजारों लोग इस विधेयक को वापस लिए जाने की मांग को लेकर निषेधाज्ञा का उल्लंघन करके सड़कों पर उतर रहे हैं।
 
गुरुवार को पुलिस के साथ झड़प में गुवाहाटी में कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई थी। जापान के जीजी प्रेस के अनुसार आबे भारत की अपनी यात्रा को रद्द करने पर विचार कर रहे हैं, क्योंकि गुवाहाटी में सुरक्षा हालात खराब हो गए हैं। उसने कहा कि जापान और भारत की सरकारें अंतिम संभावना की तलाश कर रही हैं।
 
नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार से जब यह पूछा गया कि क्या 15-17 दिसंबर तक गुवाहाटी में भारत-जापान वार्षिक शिखर वार्ता होगी? इस पर उन्होंने कहा कि अभी हमारे पास कोई नई जानकारी नहीं है।
 
यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार आयोजन स्थल बदलने पर विचार कर रही है? इस पर कुमार ने कहा कि मैं इस पर कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हूं। अभी तक मेरे पास कोई नई जानकारी नहीं है। सूत्रों ने बताया कि जापान के एक दल ने तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को गुवाहाटी का दौरा किया।
 
इस शिखर वार्ता पर अनिश्चितता के बादल मंडराने के बीच पत्र सूचना कार्यालय, हिन्दी ने अपने टि्वटर हैंडल पर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की उनके जापानी समकक्ष के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर के कैप्शन में लिखा है कि 16 दिसंबर को मोदी-आबे की बैठक से पहले उनकी बैठक हुई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

उद्धव ठाकरे ने निशिकांत दुबे पर किया कटाक्ष, बोले- ऐसे 'लकड़बग्घे' सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे

बिहार वासियों के लिए खुशखबरी, 5 नई ट्रेनों का ऐलान, जानिए लिस्ट

फिर शुरू टैरिफ वॉर : डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% शुल्क, क्या भारत के साथ होगी मिनी ट्रेड डील?

भोपाल में भारी बारिश, लगा लंबा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन

अगला लेख