हाई वे पर खुला ट्रक का दरवाजा, सड़क पर हुई नोटों की बरसात, टूट पड़े लोग...

Webdunia
मंगलवार, 23 नवंबर 2021 (10:53 IST)
कार्ल्सबैड। अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक बख्तरबंद ट्रक से नोटों (डॉलर) से भरे थैले गिरने के बाद मार्ग से गुजर रहे चालकों के बीच उसे हड़पने के लिए धक्कामुक्की हो गई।
 
यह घटना कार्ल्सबैड में इंटरस्टेट पांच पर सुबह करीब सवा नौ बजे हुई। कैलिफोर्निया राजमार्ग के गश्त सार्जेंट कट्रिस मार्टिन ने बताया, कि वाहन का एक दरवाजा खुल गया और नकदी के थैले बाहर गिर गए।
 
मार्टिन ने बताया कि थैले के खुल जाने से मुख्य तौर पर एक डॉलर और 20 डॉलर के नोट सड़क पर फैल गए, जिससे इस मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना से संबंधित वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग नकदी पकड़े हैं और हंस रहे हैं। दो लोगों को घटनास्थल से ही गिरफ्तार किया गया और मार्टिन ने लोगों को आगाह किया है कि जिस किसी के पास भी यह धन मिलेगा, उसे आपराधिक आरोपों को सामना करना पड़ सकता है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by DEMI BAGBY (@demibagby)

‘सैन डियागो यूनियन ट्रिब्यून’ की खबर के मुताबिक अधिकारियों ने अब तक यह नहीं बताया कि कितनी नकदी गायब हुई है। लेकिन कम से कम 12-13 लोगों ने पैसे वापस किए हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाइवे पर सेक्‍स कांड के बाद अंडरग्राउंड हुए BJP के धाकड़ नेता

‍किसने बनाया था ऑपरेशन सिंदूर का Logo, दो सैन्यकर्मियों के नाम आए सामने

Jyoti Malhotra Effect, पूर्वी रेलवे ने स्टेशनों के फोटो, वीडियो बनाने पर लगाई रोक

कौन हैं एरोल मस्क, जो अयोध्या में करेंगे रामलला के दर्शन, क्या है एलन मस्क से संबंध?

नारायण राणे की उद्धव ठाकरे को चेतावनी, ...तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम

सभी देखें

नवीनतम

गले में रुद्राक्ष, नंगे पैर, सौम्य मुस्कान, जानिए कौन हैं पद्मश्री सम्मानित आचार्य जोनस मसेट्‍टी

मॉक ड्रिल की घोषणा से क्यों डरे LoC और इंटरनेशनल बार्डर पर रहने वाले?

मोदी कैबिनेट में कई बड़े फैसले, MSP बढ़ा, किसानों के लिए ब्याज सहायता योजना को भी मंजूरी

मुंबई बमकांड के आरोपी तहव्वुर राणा की याचिका पर अदालत ने तिहाड़ जेल से मांगा जवाब

LIVE: कैबिनेट बैठक में 5 बड़े फैसले, MSP बढ़ा, किसानों को ऋण में ब्याज पर छूट

अगला लेख