US राष्ट्रपति बाइडेन अचानक कीव पहुंचे, यूक्रेन को सैन्य आर्थिक मदद की घोषणा

Webdunia
सोमवार, 20 फ़रवरी 2023 (16:12 IST)
कीव। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन सोमवार को अचानक युद्धग्रस्त यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे। रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध की शुरुआत 24 फरवरी 2022 को हुई थी। 
 
मीडिया रिपोर्ट्‍स के मुताबिक बाइडेन अचानक पहली बार यूक्रेन के दौरे पर कीव पहुंचे। वहां उन्होंने राष्ट्रपति जेलेंस्की से भेंट की। उन्होंने कहा कि अमेरिका यूक्रेन की संप्रभुता के साथ खड़ा है और उसे सैन्य, आर्थिक और मानवीय मदद देता रहेगा। 4 दिन बाद इस युद्ध को एक साल पूरा हो जाएगा। 
 
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हम यूक्रेन की एकता और अखंडता के साथ खड़े हैं। इस अवसर पर उन्होंने यूक्रेन को 500 मिलियन डॉलर की मदद की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अमेरिका यूक्रेन को और हथियार मुहैया कराता रहेगा। 
 
हालांकि माना जा रहा है कि बाइडेन द्वारा यूक्रेन को सैन्य एवं आर्थिक मदद की घोषणा से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भड़क सकते हैं और यूक्रेन पर रूस के हमले और तेज हो सकते हैं। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

जापान में तेजी से घट रही जन्म दर, सरकार ने जारी किए आंकड़े

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

भगदड़ की बड़ी घटनाएं जब बड़ी संख्या में जनहानि से दहल गया देश, जानिए क्यों होते हैं ऐसे हादसे

तो न्यायपालिका में लोगों का विश्वास खत्म हो जाएगा, CJI गवई ने किस बात को लेकर किया आगाह

बेंगलुरु भगदड़ पर कपिल देव ने कहा, जश्न से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं जिंदगियां

अगला लेख