Hanuman Chalisa

अमेरिका ने किया सीरिया में मस्जिद पर हवाई हमला, इस्लामिक स्टेट की कमान चौकी तबाह

Webdunia
शुक्रवार, 18 जनवरी 2019 (17:30 IST)
वॉशिंगटन। सीरिया के सफाफियाह शहर में अमेरिका नीत गठबंधन सेना ने एक मस्जिद पर हवाई हमला कर आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) की एक कमान चौकी को तबाह कर दिया।
 
 
गठबंधन सेना ने एक बयान में जानकारी दी कि ऑपरेशन इन्हेरेंट रिसॉल्व के तहत गुरुवार को आईएस की चौकी पर संयुक्त कार्यबल ने हमला किया। मस्जिद में छिपे इस्लामिक स्टेट के आतंकवादी भी हमले में मारे गए। बयान में कहा गया है कि इन आतंकवादियों से सीरिया में गठबंधन की सहयोगी सेना के लिए खतरा था।
 
इससे पहले सीरिया के मनबिज शहर में बुधवार को हुए विस्फोट में अमेरिका के 2 सैनिक और रक्षा विभाग के 2 कर्मचारी मारे गए थे। इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। तुर्की के अधिकारियों ने कहा था कि हमले में करीब 27 लोगों की जान गई। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

अगला लेख