Hanuman Chalisa

कौन हैं काश पटेल, जिन्‍हें ट्रंप ने बनाया FBI चीफ, शिव-हनुमान के हैं भक्त

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 22 फ़रवरी 2025 (17:32 IST)
Who is Kash Patel : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कट्टर समर्थक माने जाने वाले भारतीय-अमेरिकी काश पटेल ने शुक्रवार को अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) के नए निदेशक के रूप में शपथ ली। भगवान शिव और हनुमान के भक्‍त काश पटेल की नियुक्ति को लेकर अमेरिकी सीनेट में जबरदस्त बहस हुई थी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी, जिसे अमेरिकी सीनेट में मतदान के बाद अंतिम स्वीकृति मिली। इस बीच पटेल के राम मंदिर को लेकर दिए गए बयानों की भी चर्चा हो रही है, जिसमें उन्होंने पश्चिमी मीडिया की जमकर आलोचना की थी।

खबरों के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कट्टर समर्थक माने जाने वाले भारतीय-अमेरिकी काश पटेल का पूरा नाम कश्यप प्रमोद विनोद पटेल है। उनका जन्म 25 फरवरी 1980 को न्यूयॉर्क के गार्डन सिटी में एक गुजराती परिवार में हुआ था। उनके माता-पिता 1970 के दशक में यूगांडा से कनाडा और फिर अमेरिका में आकर बस गए।
ALSO READ: काश पटेल बने FBI के 9वें निदेशक, गीता पर हाथ रखकर ली शपथ
भारतीय-अमेरिकी काश पटेल ने 21 फरवरी, 2025 को पवित्र हिंदू ग्रंथ भगवद गीता पर अपना हाथ रखकर अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) के नौवें डायरेक्टर के रूप में शपथ ली। पटेल ने इसे अपने जीवन का सबसे बड़ा सम्मान बताया।
 
इस बीच पटेल के राम मंदिर को लेकर दिए गए बयानों की भी चर्चा हो रही है, जिसमें उन्होंने पश्चिमी मीडिया की जमकर आलोचना की थी। काश पटेल की नियुक्ति को लेकर ट्रंप ने कहा कि काश ने मेरे पहले कार्यकाल के दौरान शानदार काम किया। पटेल ने एक साक्षात्कार में कहा था, हम गुजराती हैं।
ALSO READ: डोनाल्ड ट्रंप की टिप्‍पणी पर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दिया यह बयान
साल 1980 में न्‍यूयॉर्क के गार्डन सिटी में जन्में काश पटेल ने कानून की पढ़ाई की। पटेल (44) ने 2017 में तत्कालीन ट्रंप प्रशासन के अंतिम कुछ हफ्तों में अमेरिका के कार्यवाहक रक्षामंत्री के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में काम किया था। उन्‍होंने ISIS, अल-बगदादी और कासिम अल-रिमी जैसे अलकायदा नेताओं को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई थी।
ALSO READ: चीन को क्यों चुभ रही है नरेन्द्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती
पटेल की नियुक्ति को लेकर अमेरिकी सीनेट में जबरदस्त बहस हुई थी। आखिर रिपब्लिकन पार्टी के बहुमत वाली सीनेट ने 49 बनाम 51 वोटों से उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी। पटेल ने अपने सांस्कृतिक मूल्यों पर जोर देते हुए कहा कि वे अमेरिका को सभी खतरों से बचाने के लिए समर्पित रहेंगे।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

योगी सरकार की तत्परता से तकनीकी समस्या हुई दूर, आयुष्मान योजना के अस्पतालों को फिर शुरू हुआ भुगतान

उप्र मदरसा बोर्ड रिजल्ट में बेटियों का दबदबा, 29 हजार से ज्यादा छात्राएं हुईं उत्‍तीर्ण

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

अयोध्या में बनेगा भव्य लव-कुश पार्क, 17.72 करोड़ की लागत से 'कचरे से कला' थीम पर होगा विकास

अगला लेख