Hanuman Chalisa

IPL 2019 : एक व्यक्ति से ही आईपीएल नहीं जीता जा सकता : स्टीफन फ्लेमिंग

Webdunia
शुक्रवार, 22 मार्च 2019 (23:41 IST)
चेन्नई। चेन्नई सुपरकिंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने गौतम गंभीर की विराट कोहली के संदर्भ में की गई टिप्पणी के बारे में शुक्रवार को कहा कि एक व्यक्ति आईपीएल नहीं जिता जा सकता।
 
गंभीर की राय थी कि कोई भी कोहली और महेंद्र सिंह धोनी को एक बराबर नहीं कह सकता, क्योंकि भारतीय कप्तान ने अपनी टीम को आईपीएल टूर्नामेंट का खिताब नहीं दिलाया है।
 
कोलकाता नाइटराइडर्स को 2 आईपीएल ट्रॉफियां (2012, 2014) दिलाने में टीम की अगुवाई करने वाले गंभीर ने कहा कि कोहली बतौर कप्तान पिछले 8 वर्षों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को खिताब नहीं दिलवा सके, भाग्यशाली हैं कि फिर भी कप्तान बने हुए हैं। लेकिन फ्लेमिंग इससे सहमत नहीं हैं।
 
फ्लेमिंग ने कहा कि एक व्यक्ति आईपीएल नहीं जीतता। इस टूर्नामेंट को जीतना कठिन है। यह और भी मुश्किल होता जा रहा है, क्योंकि टीमें काफी चतुर होती जा रही हैं। खिलाड़ियों को अब आईपीएल में खेलने के लिए तैयार किया जाता है। कोच और मैनेजर खिलाड़ियों को खरीदने और टीम के संयोजन में काफी चतुर हो गए हैं।
 
उन्होंने कहा कि इसलिए क्योंकि आप शायद दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हों, इसका मतलब यह नहीं है कि आपको आईपीएल में सफलता मिलेगी ही। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख