Hanuman Chalisa

IPL 12 : वॉर्नर का खुलासा, सनराइजर्स हैदराबाद के साथ ग्रुप चैट पर मिलते थे संदेश

Webdunia
शुक्रवार, 22 मार्च 2019 (23:46 IST)
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वॉर्नर ने कहा कि वे भले ही पिछले इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए नहीं खेले हों लेकिन वे टीम के ग्रुप चैट का हिस्सा थे और उन्हें उत्साह बढ़ाने वाले संदेश मिलते रहे थे।
 
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गेंद से छेड़छाड़ के कारण उन्हें ऑस्ट्रेलियाई साथी स्टीव स्मिथ के साथ 1 साल के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से प्रतिबंधित कर दिया था। इसके बाद दोनों खिलाड़ी पिछले आईपीएल चरण में नहीं पाए थे लेकिन वे अब 12वें चरण में खेलने के लिए तैयार हैं।
 
वॉर्नर ने 'इंडिया टुडे' से कहा कि यह बहुत अहम है। यह कैलेंडर में एक टूर्नामेंट ऐसा होता है जिसके लिए मैं हमेशा बेताब रहता हूं। जब मैंने शुरुआत की थी, उसके बाद से कई वर्षों तक मैंने काफी सफलता हासिल की थी।
 
उन्होंने हैदराबाद सनराइजर्स के मेंटोर वीवीएस लक्ष्मण के समर्थन की बात करते हुए कहा कि मैं टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत के लिए तैयार हूं। लक्ष्मण बहुत ही विनम्र व्यक्ति हैं और वे हमेशा अच्छी चीजें कहते हैं। उन्होंने मुझे जो शब्द कहे थे, वे मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख