Hanuman Chalisa

फेसबुक के खातों में सेंध, क्या आपको बदलना पड़ेगा खाते का पासवर्ड, क्या बोले जुकरबर्ग

Webdunia
शनिवार, 29 सितम्बर 2018 (10:01 IST)
न्यूयॉर्क। फेसबुक ने अपने यूजर्स की सुरक्षा में सेंध लगाने के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए कहा कि अज्ञात लोगों ने पांच करोड़ यूजर्स के अकाउंट हैक किए थे।


फेसबुक ने कहा कि हमलावरों ने यूजर्स के लॉग इन रहने के लिए कंपनी द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली डिजिटल कुंजी (की) चुराकर उन अकाउंट्स पर नियंत्रण करने की क्षमता हासिल कर ली थी। फेसबुक ने प्रभावित पांच करोड़ यूजर्स को लॉगआउट कर दिया और साथ ही चार करोड़ अन्य यूजर्स को भी लॉगआउट कर दिया जिनके अकाउंट हैक होने की आशंका थी।

उसने कहा कि यूजर्स को अपना फेसबुक पासवर्ड बदलने की आवश्यकता नहीं है। सोशल नेटवर्किंग साइट ने कहा कि उसे पता नहीं कि इन हमलों के पीछे कौन है या वे कहां से हैं। फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि हमलावरों के पास निजी संदेश या किसी के अकाउंट पर पोस्ट देखने की क्षमता थी लेकिन ऐसे कोई संकेत नहीं हैं कि उन्होंने ऐसा किया।

जुकरबर्ग ने कहा कि हमें अभी तक नहीं पता कि क्या किसी भी अकाउंट का असल में दुरुपयोग किया गया।  फेसबुक के शेयर शुक्रवार को 4.38 अमेरिकी डॉलर गिरकर 164.46 अमेरिकी डॉलर पर बंद हुए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: अमेरिका ईरान डील से शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 1123 अंक बढ़ा

Top News 15 June : अमेरिका-ईरान समझौते से तेल कीमतों में राहत, नोएडा से पहली फ्लाइट

मिडिल ईस्ट में खत्म होगी जंग, ट्रंप के 80वें जन्मदिन पर अमेरिका-ईरान ऐतिहासिक समझौते का एलान, गिरे तेल के दाम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

अगला लेख