suvichar

Jio यूजर्स को बड़ा तोहफा, 35100 की कीमत का Google AI Pro का एक्सेस मिलेगा फ्री

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 30 अक्टूबर 2025 (17:45 IST)
- Tensor Processing Units से भारतीय उद्योग बड़े और जटिल AI मॉडल कर सकेंगे विकसित
- AI हार्डवेयर तक होगी कंपनियों की पहुंच, Gemini Enterprise पर बनेंगे AI एजेंट्स
- लेटेस्ट Nano Banana, Veo 3.1 और Notebook LM का भी एक्सपेंडिड एक्सेस
- रिलायंस और गूगल मिलकर भारत की AI क्रांति को देंगे नई रफ्तार
Reliance Jio News :
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (RIL) और गूगल ने आज एक बड़ी रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। जिसके तहत दोनों कंपनियां मिलकर भारत में आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग को तेज़ी से बढ़ाएंगी। इस साझेदारी की सबसे बड़ी खासियत है, जियो यूजर्स को 18 महीनों के लिए Google AI Pro प्लान का मुफ़्त एक्सेस मिलेगा। इस ऑफर की कीमत करीब 35100 रुपए प्रति यूज़र है। यूज़र्स को Google Gemini 2.5 Pro, लेटेस्ट Nano Banana और Veo 3.1 मॉडल के साथ शानदार इमेज और वीडियो बनाने की एक्सपेंडिड लिमिट मिलेगी। पढ़ाई और रिसर्च के लिए Notebook LM का बढ़ा हुआ एक्सेस, 2 TB क्लाउड स्टोरेज जैसी प्रीमियम सेवाएं भी ऑफर में शामिल हैं।

शुरुआत में इस सुविधा को 18 से 25 वर्ष के जियो यूज़र्स के लिए खोला जाएगा, बाद में सभी जियो यूजर्स को इसका एक्सेस मिलेगा। यह AI सुविधा कंपनी सिर्फ उन जियो ग्राहकों को मुहैया कराएगी जिनके पास 5जी अनलिमिटेड प्लांस होंगे। रिलायंस की सहायक कंपनी रिलायंस इंटेलिजेंस लिमिटेड और गूगल मिलकर जियो ग्राहकों के लिए यह खास AI सुविधा लेकर आए हैं। इसका उद्देश्य हर भारतीय उपभोक्ता, संस्था और डेवलपर को AI से जोड़ना है।
ALSO READ: Jio Platform की इक्विटी वैल्यू 148 अरब डॉलर होगी, ICICI Securities ने किया वैल्यूएशन
साझेदारी रिलायंस के 'AI for All' विज़न के अनुरूप है। इस पर रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश डी. अंबानी ने कहा, हमारा उद्देश्य है कि 1.45 अरब भारतीयों तक AI सेवाएं पहुंचें। गूगल जैसे दीर्घकालिक साझेदारों के साथ मिलकर हम भारत को AI सक्षम नहीं बल्कि AI समर्थ बनाना चाहते हैं। जहां हर नागरिक और संस्था AI का उपयोग कर आगे बढ़ सके।

गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा, रिलायंस हमारे लिए भारत के डिजिटल भविष्य को साकार करने में एक अहम साझेदार रहा है। अब हम इस सहयोग को AI के युग में ले जा रहे हैं। यह पहल गूगल के अत्याधुनिक AI टूल्स को भारत के उपभोक्ताओं, व्यवसायों और डेवलपर्स तक पहुंचाएगी।दुनिया में भारत AI का हब बन सके, इसके लिए रिलायंस और गूगल भारत में उन्नत AI हार्डवेयर यानी Tensor Processing Units (TPUs) तक कंपनियों की पहुंच बढ़ाएंगे।
ALSO READ: Jio ने दिवाली पर भारतीय सैनिकों को दिया कनेक्टिविटी का तोहफा, चिनार कोर और कश्मीर के गुरेज में लगाए 5 नए टावर
इससे भारतीय उद्योगों को बड़े और जटिल AI मॉडल विकसित करने में मदद मिलेगी। रिलायंस इंटेलिजेंस को Google Cloud का रणनीतिक साझेदार बताया गया है। जो भारतीय व्यवसायों में Gemini Enterprise के उपयोग को बढ़ावा देगा। यह एक आधुनिक AI प्लेटफ़ॉर्म है जो कर्मचारियों को विभिन्न कार्यों में AI एजेंट्स बनाने और उपयोग करने की सुविधा देता है।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp Data Privacy Case: सुप्रीम कोर्ट में Meta का हलफनामा, जानिए अब यूजर्स के डेटा और विज्ञापन शेयरिंग पर क्या बदलेंगे नियम

UP में स्वास्थ्य क्रांति : अब AI संभालेगा आपकी सेहत, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज के लिए बड़ी खुशखबरी

tejas fighter jet crash पर HAL का बयान, यह केवल जमीन पर हुई एक मामूली तकनीकी घटना थी

कानपुर हाईवे पर युवतियों ने किया नागिन डांस, पुलिस बनी 'सपेरा', दर्ज हुई FIR (वीडियो)

PRAHAAR : MHA की राष्ट्रीय आतंकवाद नीति जारी, जानिए कैसे होगी आपके हितों की रक्षा

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी बने IAS संदीप सांगले, चुनाव आयोग का आदेश जारी

बिहार में 260 नदियां गायब! 2050 तक जल संकट का खतरा, गाद और अतिक्रमण बड़ी वजह

रांची-दिल्ली एयर एंबुलेंस क्रैश, सिमरिया में 7 की मौत; खराब मौसम के बाद टूटा ATC संपर्क

12 राज्यों में बारिश अलर्ट, एयर एंबुलेंस हादसा और ट्रंप टैरिफ विवाद सहित दिन की 5 बड़ी खबरें

Breaking News : रांची में एयर एंबुलेंस क्रैश, 7 लोग थे सवार

अगला लेख