Hanuman Chalisa

अब घर बैठे बुक कर सकेंगे जनरल टिकट

Webdunia
बुधवार, 25 अप्रैल 2018 (18:06 IST)
झांसी। रेलवे प्रशासन यूटीएस एप तैयार कर रहा है जिससे यात्रियों को घर बैठे जनरल टिकट बुक कराने की सुविधा मिलेगी। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि यह सुविधा शीघ्र ही शुरू होगी और इससे रेलयात्रियों की सबसे बड़ी परेशानी दूर हो जाएगी। रेलयात्री अब जनरल टिकट के लिए काउंटरों पर भीड़ में खड़े रहने की जरूरत नहीं होगी और घर बैठे भी टिकट बुक करा सकेंगे।

उन्होंने बताया कि रेलवे इसके लिए यूटीएस एप तैयार कर रहा है। इससे रेल यात्रियों को काफी सुविधा मिल सकेगी। यह सुविधा जल्द शुरू होने जा रही है। उन्होंने बताया कि इस एप की मदद से लोगों को घर बैठे ही जनरल कोच का  टिकट मिलना संभव हो पाएगा और स्टेशन पर होने वाली परिशानियों से निजात मिलेगी।

उन्होंने कहा कि लोगों को अभी जनरल कोच के टिकट स्टेशन जाकर ही लेने पड़ते हैं। कई बार यात्रियों को भीड़ के कारण टिकट नहीं मिल पाते हैं। ऐसे में उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ता है। रेलवे का यह एप यात्रियों को इस पूरे झंझट से बचाएग। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

इसके बाद मोबाइल नंबर रजिस्टर करें और कंटीन्यू करें। इससे एप पर आपकी आईडी बन जाएगी। उन्होंने कहा कि आईडी बनने के बाद जिस स्टेशन पर जाना है उसका नाम लिखें और सीधे टिकट बुक करा सकते हैं। यदि आपको टिकट कैंसिल कराना है तो 30 रुपए शुल्क लगेगा और टिकट वापस हो जाएगा। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

लंबित राजस्व वादों में देरी पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही : योगी आदित्यनाथ

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

अगला लेख