Hanuman Chalisa

लगने वाला है एक और महंगाई का झटका! Call और Internet यूज करना जेब पर पड़ेगा भारी

Webdunia
बुधवार, 17 फ़रवरी 2021 (18:15 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के बढ़ते दामों से कराह रही जनता को एक और बड़ा झटका लगने वाला है। खासकर उन लोगों को जो मोबाइल पर खूब बातें करते हैं और बेतहाशा इंटरनेट का प्रयोग करते हैं। टेलीकॉम कंपनियों ने अपने टैरिफ में बढ़ोतरी करने का फैसला कर लिया है।

सभी बड़ी टेलीकॉम कंपनियां अपने मौजूदा टैरिफ प्लान में बढ़ोतरी करने की तैयारी कर रही हैं। 2019 में पहली बार कंपनियों ने टैरिफ बढ़ाए थे। टेलीकॉम कंपनियों ने दिसंबर 2019 में टैरिफ की दरें बढ़ाई थीं।
ALSO READ: Twitter पर भेज सकेंगे वॉइस मैसेज, भारत समेत चुनिंदा देशों में शुरू हुआ नया फीचर
खबरों के मुताबिक इन्वेस्टमेंट इनफार्मेशन एंड क्रेडिट रेटिंग एजेंसी (ICRA) की रिपोर्ट के अनुसार आगामी 1 अप्रैल से शुरू हो रहे वित्त वर्ष 2021-22 में अपने रेवेन्यू को बढ़ाने के लिए कंपनियां एक बार फिर टैरिफ महंगे कर सकती हैं। वोडाफोन- आइडिया (Vi) हाल ही में संकेत दिए हैं कि आने वाले कुछ दिनों में टैरिफ प्लान में बढ़ोतरी होगी।

ICRA के मुताबिक टैरिफ में बढ़ोतरी करने से एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) यानी प्रति ग्राहक औसत राजस्व में सुधार हो सकता है। साल के बीच तक यह करीब 220 रुपए हो सकता है।
ALSO READ: 1,000 रुपए सस्ता हुआ Samsung का यह धमाकेदार स्मार्टफोन, जानिए कितने घटे दाम
इससे अगले 2 साल में इंडस्ट्री का रेवेन्यू 11% से 13% और वित्त वर्ष 2022 में ऑपरेटिंग मार्जिन करीब 38 प्रतिशत बढ़ेगा। टेलीकॉम कंपनियों पर कुल एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (एजीआर) का बकाया 1.69 लाख करोड़ रुपए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

न सीजफायर होगा, न सरेंडर, जंग जारी रहेगी, ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार

Donald Trump की धमकी, खत्म होगा भ्रष्टाचार और मौत का दौर, ईश्वर ईरान की रक्षा करे

युद्ध के हालातों के बीच खुशखबरी, LPG सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी करने का आदेश

Kharg Island पर अमेरिका और इजराइल के ताबड़तोड़ हमले, ईरान ने भी दी चेतावनी

Manipur में बड़ा बवाल, रॉकेट हमले में 2 बच्चों की मौत, 5 जिलों में इंटरनेट बंद

सभी देखें

नवीनतम

भोपाल में फाइनेंशियल ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट खोलने को मोहन कैबिनेट की मंजूरी, उज्जैन एयरपोर्ट के लिए भी 590 करोड़ स्वीकृति

सिंहस्थ के लिए कार्यों की डेडलाइन तय, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- 2027 की दीपावली तक पूरे हों सारे काम

योगी कैबिनेट ने लगाई औद्योगिक इकाइयों को प्रोत्साहन पैकेज पर मुहर

न सीजफायर होगा, न सरेंडर, जंग जारी रहेगी, ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार

गोरखपुर में 491 करोड़ की लागत से बनेगा वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय

अगला लेख