Hanuman Chalisa

WhatsApp में जल्दी ही यूजरनेम सिस्टम होगा चालू, नहीं पड़ेगी नंबर की आवश्यकता

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 4 अक्टूबर 2025 (18:37 IST)
WhatsApp अपने फीचर को लेकर काम कर रहा है। WhatsApp पर जल्द ही आप बिना नंबर के भी चैटिंग कर सकते हैं। किसी से बात करने के लिए नंबर की आवश्यकता खत्म हो जाएगी। इसके लिए WhatsApp यूजरनेम (Username) का फीचर देने वाला है। WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार Android के लिए लेटेस्ट बीटा वर्जन 2.25.22.9 में यह नया फ़ीचर टेस्ट हो रहा है।
ALSO READ: रूस के हमले से दहला यूक्रेन, पैसेंजर ट्रेन पर ड्रोन अटैक, पावर ग्रिड को किया ध्वस्त, 50 हजार घरों में छाया अंधेरा
नंबर के बिना भी यूजरनेम का यह फीचर आपकी प्राइवेसी को एक और नया लेयर देगा। यूजरनेम आने के बाद ऐसी संभावना है कि चैट शुरू करने के लिए फोन नंबर की आवश्यकता खत्म हो जाएगी। इससे यूजर्स के फोन नंबर प्राइवेट रहेंगे। इस दौरान WhatsApp असली यूजरनेम सिस्टम को टेस्ट करेगा और बग्स को ठीक करेगा। WhatsApp एक यूजरनेम रिजर्वेशन फीचर भी ला सकता है।

यह लोगों को पूरी सुविधा रोलआउट होने से पहले ही अपना मनपसंद यूजरनेम चुनने की सुविधा दे सकता है। सिक्योरिटी को बढ़ाने के लिए WhatsApp जल्द ही Username Key भी ला सकता है। अगर कोई यूजर यह 'Key' लगा देता है तो यूजरनेम जानने के बाद भी कोई उसे मैसेज नहीं भेज पाएगा। जब तक कि मैचिंग 'Key' भी उनके पास न हो। सिक्योरिटी को बढ़ाने के लिए ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं। Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Omkareshwar : ओंकारेश्वर मंदिर में कर्मचारियों ने श्रद्धालुओं को पीटा, लात-घूंसे चले, वायरल वीडियो से हड़कंप, जानिए किस बात पर विवाद

Petrol Diesel Price : पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

TamilNadu : मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

धार के भोजशाला में बनेगा सरस्वती लोक, CM डॉ. मोहन यादव का एलान, आंदोलन के शहीदों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

अगला लेख