suvichar

WhatsApp पर मैसेज प्रायवेसी को लेकर कंपनी ने दिया बड़ा बयान

Webdunia
रविवार, 27 सितम्बर 2020 (18:13 IST)
सोशल मैसेजिंग ऐप WhatsApp पर मैसेज प्राइवेसी को लेकर सवाल उठते रहते हैं, इस पर कंपनी ने कहा कि उसके मंच के जरिए भेजे जाने वाले संदेश कूट भाषा में (इनक्रिप्टेड) होते हैं और केवल संदेश भेजने और प्राप्त करने वाला ही उसे पढ़ सकता है।
ALSO READ: 13 अक्टूबर को लांच हो सकता है Apple iPhone 12, जानिए क्या होंगे फीचर्स और कीमत
बॉलीवुड कलाकारों के नशीले पदार्थों को लेकर WhatsApp पर संदेश के आदान-प्रदान के कथित रूप से लीक होने और उसको लेकर WhatsApp यूजर्स के बीच बातचीत की निजता को लेकर जताई जा रही चिंता के बीच यह बयान जारी किया गया है।  
 
WhatsApp के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी आपके संदेश को सुरक्षित रखती है और यह कूट रूप में होता है ताकि आप और जिसको आपने भेजा है, वे ही उसे पढ़ सके। WhatsApp समेत कोई भी उसे नहीं पढ़ सकता है।
 
प्रवक्ता ने कहा कि लोग व्हाट्सऐप से केवल फोन नंबर का उपयोग कर जुड़ते हैं और फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी के पास संदेश की बातों तक पहुंच नहीं होती। उसने कहा कि WhatsApp समेत कोई भी उसे नहीं पढ़ सकता है। 
 
उसने कहा कि WhatsApp, ऑपरेटिंग सिस्टम विनिर्माताओं के डिवाइस स्टोरेज को लेकर दिशा-निर्देशा का अनुकरण करती है। हम लोगों को ऑपरेटिंग सिस्टम की तरफ से उपलब्ध पासवर्ड या बॉयोमेट्रिक आईडी समेत सभी सुरक्षा विशेषताओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। ये सुरक्षा विशेषताएं किसी तीसरे पक्ष को उपकरण में उपलब्ध सामग्री तक पहुंचने से रोकती है। (एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

शराब नीति केस में Supreme Court पहुंचे केजरीवाल और सिसोदिया, बोले- जज स्वर्णकांता पर भरोसा नहीं, निष्पक्ष हो सुनवाई...

भारत सहित दुनिया के देशों के आगे गिड़गिड़ा रहा अमेरिका, ईरान बोला- रूस से तेल खरीदने की मांग रहा भीख

मजे के लिए करूंगा हमला, Donald Trump ने ईरान को धमकाया

LPG का विकल्प : अब रसोई गैस की चिंता होगी दूर? सरकारी वैज्ञानिकों ने तैयार किया सस्ता और स्वदेशी विकल्प

भारत-अमेरिका एक तरफ तो पाकिस्तान-चीन दूसरी ओर, क्या शुरू हो गया तीसरा विश्व युद्ध

सभी देखें

नवीनतम

5 राज्‍यों में चुनावों की तारीखों का ऐलान, बंगाल में क्‍यों होगा 2 चरणों में मतदान? चुनाव आयोग ने दिया जवाब

5 राज्यों में विधानसभा चुनावों को लेकर क्‍या बोले CEC ज्ञानेश कुमार

शराब नीति केस में Supreme Court पहुंचे केजरीवाल और सिसोदिया, बोले- जज स्वर्णकांता पर भरोसा नहीं, निष्पक्ष हो सुनवाई...

CM यादव ने नेपानगर के लिए खोला खुशियों का पिटारा, 363 करोड़ से बदलेगी सूरत, 127 विकास कार्यों का किया लोकार्पण

असम में राहुल गांधी पर जमकर बरसे अमित शाह, बोले- संसद के दरवाजे पर चाय-पकौड़े खाते हैं और देश का विरोध करते हैं...

अगला लेख