Hanuman Chalisa

WhatsApp में आए 3 नए धमाकेदार फीचर्स, यूजर्स लंबे समय से कर रहे थे इंतजार

Webdunia
मंगलवार, 2 नवंबर 2021 (18:10 IST)
WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए 3 नए फीचर लॉन्च किए हैं। यूजर्स को सीमलेस और कमाल का चैटिंग एक्सपीरियंस देने के लिए कंपनी अपनी ऐप में नए-नए अपडेट लाती रहती है। इन फीचर्स में से 2 व्हाट्सएप एप और एक व्हाट्सऐप वेब के हैं। जानिए कौनसे हैं ये फीचर्स और आपको कैसे मिलेगा इनका फायदा। 
 
लिंक प्रीव्यू : कोई भी ऑनलाइन लिंक भेजकर किसी से बातचीत शुरू की जा सकती है। लोग अपने दोस्तों से इस बारे में बात करना पसंद करते हैं कि वे ऑनलाइन क्या पढ़ते, देखते और सुनते हैं। WhatsApp  ने अपनी चैटिंग के दौरान नजर आने वाले लिंक प्रीव्यू के ऑप्शन को बदल दिया है। यूजर्स अब पूरा लिंक प्रीव्यू देख सकेंगे। साथ ही यूजर्स जब नए लिंक को प्राप्त करेंगे या भेजेंगे तो उन्हें पहले की तुलना में ज्यादा कंटेंट नजर आएगा।
 
डेस्कटॉप फोटो एडिटर : WhatsApp ने इस फीचर के रूप में एक डेस्कटॉप फोटो एडिटर को पेश किया है। यह एक जरूरी फीचर। यह फीचर डेस्कटॉप ऐप की मदद से फोटो सेंड करने से पहले एडिट करने का ऑप्शन देता है। इसके पहले यह काम पेंट या फिर किसी अन्य एडिटिंग सॉफ्टवेयर की मदद से करना पड़ता था। WhatsApp के इस फीचर्स की सहायता से यूजर्स स्टिकर को भी एड कर सकते हैं। अभी तक यह फीचर्स सिर्फ फोन पर ही उपलब्ध था।
 
स्टिकर सजेशन : WhatsApp  चैट के दौरान सही स्टिकर खोजने के लिए कई टैब से गुजरना पड़ता है जिसका आप उपयोग करना चाहते हैं। यह आपकी चैट में परेशानी उत्पन्न करता है और कभी-कभी आपको वह स्टिकर नहीं मिल पाता है जिसे आप तुरंत ढूंढ रहे थे। इस फीचर के आने के बाद WhatsApp यूजर्स को चैटिंग के दौरान अब स्टिकर का सजेशन मिलेगा। इससे आपको चैट पर सही स्टिकर खोजने में कोई परेशानी नहीं होगी। 
 
हालांकि यह यूजर्स की चैटिंग के फ्लो को प्रभावित नहीं करेगी। अब नए फीचर्स आने के बाद यूजर्स को ऐसी कोई परेशानी नहीं होगी। इस फीचर के बारे में कंपनी का कहना है कि इस फीचर में प्राइवेसी का खासा ध्यान रखा गया है।  WhatsApp  यूजर्स की सर्च को नहीं देख सकता है और उनके पर्सनल मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन द्वारा सिक्योर रहते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

India-US Trade Talks 2026: अमेरिका के साथ बड़ी डील की तैयारी में भारत, शेयर बाजार के निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?

लखनऊ अग्निकांड के पीछे कौन जिम्मेदार? जांच में सामने आ रही चौंकाने वाली लापरवाहियां

तेल निर्यात में राहत के बीच ट्रंप की चेतावनी, क्या मुश्किल में पड़ जाएगी US-Iran डील?

Positive IOD क्या है? कैसे बनता है भारतीय मानसून का 'रक्षक' और El Nino के असर को करता है कमजोर

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन पर लगे आरोपों को भाजपा ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षड्यंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

Padma Awards 2026 : एक्‍टर ममूटी और गायिका अलका याग्निक को 'पद्म भूषण', राष्ट्रपति मुर्मू ने 65 हस्तियों को किया सम्मानित

मौत पर राजनीति न करें अखिलेश, अलीगंज की घटना उनके कुकृत्यों का नतीजा : ब्रजेश पाठक

बेंगलुरु में होगा 'यूपी ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग' का आयोजन, देश के कई दिग्गज उद्योगपति होंगे शामिल

'शिक्षक सर्वोपरि' के मंत्र के साथ शिक्षा सुधारों को नई गति दे रही योगी सरकार, एसीएस ने रखा व्यापक रोडमैप

अगला लेख