Biodata Maker

भगवान् श्रीकृष्ण के सम्बन्ध में ये रोचक तथ्‍य जानकर रह जाएंगे हैरान

जानिए क्यों श्रीकृष्ण को मना जाता है पूर्णावतार

WD Feature Desk
भगवान् श्रीकृष्ण हिन्दुओं के आराध्य देव हैं। विष्णु के दशावतारों में 8वे और 24 अवतारों में 22वे क्रम पर आते हैं श्रीकृष्ण। भगवान् कृष्ण जन्म से ही अपनी लीलाओं के माध्यम से दुनिया को आश्चर्य चकित करते रहे। उनके बारे में कई ऐसी बातें हैं जो हमें अचरज से भर देती हैं।

आज इस आलेख में हम आपको भगवान् श्रीकृष्ण से जुड़ी कुछ ऐसी ही बातें बता रहे हैं। ALSO READ: कृष्ण के जीवन से सीखें ये 10 मैनेजमेंट मंत्र, ज़िन्दगी बनेगी आदर्श और आसान

भगवान् श्रीकृष्ण से जुड़ी रोचक बातें :

  1. भगवान श्री कृष्ण की त्वचा का रंग मेघश्यामल था, काला या सांवला नहीं। 
  1. भगवान श्री कृष्ण के शरीर से एक मादक गंध निकलती थी। जिसे युद्ध काल में छुपाने का वे हर समय प्रयत्न करते रहते थे।  
  1. भगवान श्री कृष्ण का सुकुमार शरीर युद्ध के समय अत्यंत कठोर दिखाई देने लगता था। 
  1. भगवान श्री कृष्ण 16 विद्या और 64 कलाओं के ज्ञाता थे इसीलिए उन्हें पूर्णावतार कहा जाता है । 
  1. भगवान् श्री कृष्ण के शंख का नाम पांचजन्य था जो गुलाबी रंग का था। 
  1. भगवान् श्री कृष्ण के आयुध चक्र का नाम सुदर्शन था जो लौकिक, दिव्यास्त्र व देवास्त्र तीनों रूपों में कार्य कर सकता था।  
  1. प्रचलित अनुश्रुतियों के अनुसार, भगवान श्री कृष्ण ने मार्शल आर्ट का विकास ब्रज क्षेत्र के वनों में किया था। 
  1. डांडिया रास का आरंभ भी भगवान् श्री कृष्ण ने ही किया था। 
  1. भगवान् श्री कृष्ण अंतिम वर्षों को छोड़कर कभी भी द्वारिका में 6 महीने से अधिक नहीं रहे। 
  1. भगवान् श्री कृष्ण के परमधामगमन के समय ना तो उनका एक भी केश श्वेत था और ना ही उनके शरीर पर कोई झुर्री थीं। वे हमेशा युवा ही रहे ।
 अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

ग्रहों के बदलाव से 19 मार्च के बाद 5 राशियों का जीवन पूरी तरह से बदल जाएगा

गुरु होंगे मार्गी: 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 13 दिसंबर तक मिलेगा बड़ा लाभ

Gudi padwa 2026: गुड़ी पड़वा कब है, क्या महत्व है इसका?

क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? ग्रह गोचर से मिल रहे चौंकाने वाले संकेत

कुंभ राशि में अंगारक और ग्रहण योग के कारण 4 राशियों को 2 अप्रैल तक रहना होगा सावधान

सभी देखें

धर्म संसार

13 March Birthday: आपको 13 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 मार्च 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

हिंदू नववर्ष उगादि और युगादि किस प्रदेश में मनाया जाता है?

अधिक मास कब से कब तक? इस पवित्र महीने में करें ये 5 शुभ काम, खुल सकता है भाग्य

अगला लेख