बाल कविता: बचपन गीत सुनाता चल

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
Kids Poem

 
बचपन गीत सुनाता चल।
हंसता और मुस्कुराता चल।
 
मिले राह में जो निर्मल,
उनको गले लगाता चल।
 
जीवन कांटों का जंगल,
बढ़ता चल सुलझाता चल।
 
यहां नहीं कुछ अटल-अचल,
ममता मोह हटाता चल।
 
अंधकार मिलता पल-पल 
एक मशाल जलाता चल।
 
सत्य अहिंसा का प्रतिफल,
इज्जत, मान कमाता चल।

 
प्रश्न न जो कर पाएं हल,
उत्तर उन्हें बताता चल।
 
चलेगा चलने वाला कल,
तू पद चिह्न बनाता चल।
 
मिले तिरंगे से संबल,
एक झंडा फहराता चल। 
 
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

kids poem

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मैंगो फालूदा आइसक्रीम रेसिपी: घर पर बनाएं स्वादिष्ट आम फालूदा

युद्ध या आतंकवाद, सबसे ज्यादा घातक कौन?

4:3 डाइट: हफ्ते में सिर्फ 3 दिन डाइटिंग करके घटाएं वजन, जानिए कैसे करता है ये वेट लॉस प्लान कमाल

गर्मियों में घर पर बनाएं ठंडी और कूल वाटरमेलन आइसक्रीम, जानिए आसान रेसिपी

खीरे के साथ मिलाकर लगाएं ये चीजें, मिलेगा बेदाग निखार, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

नवीनतम

गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचाएगा ये ड्रिंक, जानिए कैसे घर पर आसानी से बनाएं

2025 में भारत के सबसे साक्षर और निरक्षर राज्य, देखिए पूरी लिस्ट

एक कप चाय और सौ जज्बात

शनि जयंती पर शनिदेव को लगाएं ये भोग, जानें कौन से और कैसे चढ़ाएं नैवेद्य

अंतरराष्ट्रीय बुकर प्राइज क्या है? कब शुरू हुआ और किसे मिलता है? जानिए कौन रहे अब तक के प्रमुख विजेता

अगला लेख