Hanuman Chalisa

बाल कविता : हम बच्चे जिंदाबाद

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
kids poem : खेलकूद खाने-पीने को,
अब हम हैं आजाद।
हम बच्चे जिंदाबाद।
पिज़्ज़ा बर्गर चाउमिन का,
दही बड़ों का हल्ला।
यह सब देने में अब मम्मी,
नहीं झाड़ती पल्ला।
गर्मी की छुट्टी, सारा घर,
ऊधम से आबाद।
पना आम का, कच्ची कैरी,
और पुदीना चटनी।
गन्ने का रस पीकर देते,
लू को रोज पटकनी।
तन मन को ठंडा कर देता,
सत्तू का भी स्वाद।
दिन भर धमा चौकड़ी,
हाथी घोड़े वाले खेल।
इंजन, डिब्बा, गार्ड, मुसाफिर,
छुक-छुक करती रेल।
कैरम में जो जीता, करता,
खुशियों से सिंहनाद।
 
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

ALSO READ: बाल कविता : मम्मी मैं भी बड़ी हो गई

ALSO READ: टमाटर खाओ : मस्त फनी कविता

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

Story for Kids: बच्चों के लिए कल्पनाशील कहानी: आइसक्रीम वाला पहाड़ और पिघलती खुशियां

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

summer cooling tips: नौतपा में आग उगलेगी धरती, जानें Nautapa में घर पर राहत पाने के 7 घरेलू तरीके

गंगा दशहरा जल के प्रति कृतज्ञता का पर्व

अगला लेख