Hanuman Chalisa

बाल कविता : मम्मी पिलाती डांट की घुट्टी

शम्भू नाथ
होमवर्क करना पड़ता है, 
किस बात की होती छुट्टी। 
जब देखो तब मम्मी मेरी, 
पिलाती डांट की घुट्टी।
 
घूमने कहीं जाने न देती, 
घर पर ही खेलूं कोई खेल। 
कहती करो पढ़ाई जम के, 
नहीं तो हो जाओगे फेल। 
 
सैर-सपाटा जाने नहीं देती, 
बांध के हरदम रखती मुट्ठी। 
जब देखो तब मम्मी मेरी, 
पिलाती डांट की घुट्टी।
 
कुछ दिन ही हैं स्कूल खुलेंगे, 
फिर समय न जल्दी आएगा। 
समझ मजबूरी अपनी पप्पू, 
नित्य विद्यालय जाएगा। 
 
लिखी कॉपियां मुरझाएंगी, 
बन जाएगी जल्द ही रद्दी। 
जब देखो तब मम्मी मेरी, 
पिलाती डांट की घुट्टी। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

अगला लेख