Hanuman Chalisa

मजेदार बाल गीत : नानी आज अकेली है...

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
Kids Poem
 
क्यों अब बनी पहेली है।
नानी आज अकेली है।
 
बात नहीं अब करता कोई,
घर में नाना-नानी से,
गुड़िया रानी को अब मतलब,
रहता नहीं कहानी से।
बचपन में नाना की गोदी,
में हर दिन जो खेली है।
 
गर्मी की छुट्टी में नाती,
नातिन घर में आए हैं।
लेकिन मोबाइल में दोनों,
बैठे आंख गड़ाए हैं।
मोबाइल से ही करते हैं,
पल-पल वे अठखेली है।
 
दादा-दादी भी तो शायद,
घर में निपट अकेले हैं।
घर के सोफे बिस्तर सब पर 
मोबाइल के मेले हैं।
पता नहीं खुशियों की चादर,
वापस किसने ले ली है।
 
ऐसा कुछ क्या हुआ चमन में,
फूल नहीं अब मुस्काते।
कर दी बंद महक फैलाना,
सब सुगंध खुद पी जाते।
यही अराजकता किस कारण,
दुनिया भर में फैली है।

(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या थम जाएगा ईरान युद्ध या यह केवल तूफान से पहले की शांति है?

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

आम का रस और कैरी पना, दोनों साथ में पीने से क्या होता है?

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

LPG गैस के बिना शाकाहारी व्यंजन: 10 स्वादिष्ट और सेहतमंद चाट रेसिपी

सभी देखें

नवीनतम

नक्सल मुक्त भारत की सफलता के बाद अब नई चुनौती

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर अपने प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं और स्टेटस, देखते ही खुश हो जाएगा मन

पुण्यतिथि विशेष: गुरु हरि किशन कौन थे, जानें 'बाल गुरु' का सिख धर्म में योगदान

April Fools Day 2026: आज के दिन झूठ बोलना पाप नहीं, कला है (अप्रैल फूल डे)

ईरान पर भारत का रुख सही

अगला लेख