फनी बाल गीत : गधे सरताज

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
Poems for Kids
डांट रहे थे बच्चाजी को,
मिस्टर टीचरराम।
 
पढ़ने में तुम बहुत गधे हो,
नालायक, नाकाम।
 
बच्चा बोला आज गधों का,
ही दुनिया में राज।
 
आज गधे ही बने हुए हैं,
दुनिया के सरताज।
 
मेरे पापा बी.ए. पास थे,
थे एम.ए. एम.एड।
 
साठ साल में सेवा निवृत,
होकर, हो गए डेड।
 
लेकिन मेरे चाचाजी तो,
रहे आठवीं फेल।
 
तीन बार पकड़े चोरी में,
गए शान से जेल।
 
आज निगम मंडल के हैं वे,
चुने गए अध्यक्ष।
 
बहुत बड़ा पद, पद होता है,
मंत्री के समकक्ष।
 
आज सुबह मैं सुनकर आया,
उनकी जय-जय कार।
 
लगता है कि गधे लोग ही,
चला रहे सरकार।
 
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

मेडिटेशन करते समय भटकता है ध्यान? इन 9 टिप्स की मदद से करें फोकस

इन 5 Exercise Myths को जॉन अब्राहम भी मानते हैं गलत

क्या आपका बच्चा भी हकलाता है? तो ट्राई करें ये 7 टिप्स

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

Metamorphosis: फ्रांत्स काफ़्का पूरा नाम है, लेकिन मुझे काफ़्का ही पूरा लगता है.

अगला लेख