बाल कविता : महक परांठे की

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
paratha 
 
सुबह शाम पड़ती है भैया
ठंड कड़ाके की।
और रात की ठंडक तो है,
धूम धड़ाके की।
 
सुबह-सुबह की हालत तो मत,
पूछो रे भैया।
सी-सी करते बदन कांपता,
है मोरी दैया।
राह कठिन सच में होती है,
हाय बुढ़ापे की।
 
मफलर स्वेटर काम न आए,
दांत बजे कट-कट।
अदरक वाली चाय पी रहे,
लोग सभी गट-गट।
कई होटलों में महफ़िल है,
गप्प सड़ाके की।
 
रखी अंगीठी बीच कक्ष में,
घर-भर ने घेरा।
'भूख लगी है'बच्चे सारे,
लगा रहे टेरा। 
उड़ा रहीं अम्मा रसोई से,
महक परांठे की। 
 
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गर्मियों में करें ये 5 आसान एक्सरसाइज, तेजी से घटेगा वजन

रोज करें सूर्य नमस्कार, शरीर को मिलेंगे ये 10 फायदे

वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है ब्राउन राइस, जानें 5 बेहतरीन फायदे

ये 3 ग्रीन टी फेस मास्क गर्मियों में त्वचा को रखेंगे हाइड्रेट, जानें बनाने की विधि

गर्मियों में पहनने के लिए बेहतरीन हैं ये 5 फैब्रिक, जानें इनके फायदे

सिर्फ 10 रुपए में हटाएं आंखों के नीचे से डार्क सर्कल, जानें 5 आसान टिप्स

क्या है ASMR जिसे सुनते ही होता है शांत महसूस? जानें सेहत के लिए कैसे है फायदेमंद

Ramanujan :भारत के महान गणितज्ञ रामानुजन की 5 खास बातें

कच्चे आम का खट्टापन सेहत के लिए है बहुत फायदेमंद, जानें 10 फायदे

चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए करें दही फशियल, जानें इसके 5 फायदे

अगला लेख