बाल गीत : पेड़ को है बंदगी

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
Tree
पेड़ ने जीवन दिया है,
पेड़ ने दी जिंदगी। 
पेड़ को शत-शत नमन है,
पेड़ को है बंदगी। 
 
पेड़ हैं तो प्राणवायु,
पेड़ हैं तो अन्न जल। 
पेड़ हैं तो आज सुन्दर,
पेड़ हैं तो सत्य कल। 
प्राण वायु दूर करती,
तन बदन से गंदगी। 
 
प्राण वायु से धरा पर,
गूंजतीं किलकारियां। 
प्राणवायु से लहकते,
पेड़ पौधे क्यारियां। 
पेड़ पौधे रोपने में,
क्यों रहे शर्मिंदगी। 
 
पेड़ पौधे गिरि समंदर, 
इस धरा की शान हैं। 
झील सरिता और सरवर,
जिंदगी के गान है। 
क्यों न हम सेवा करें इन,
सभी की ताजिंदगी।
 
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

ALSO READ: बाल कविता: मच्छर मक्खी बड़े तबलची

सम्बंधित जानकारी

Show comments

इस चाइनीज सब्जी के आगे पालक भी है फैल! जानें सेहत से जुड़े 5 गजब के फायदे

आइसक्रीम खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये 4 चीज़ें, सेहत को हो सकता है नुकसान

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है नारियल की मलाई, ऐसे करें डाइट में शामिल

लू लगने से आ सकता है हार्ट अटैक, जानें दिल की सेहत का कैसे रखें खयाल

जल्दी निकल जाता है बालों का रंग तो आजमाएं ये 6 बेहतरीन टिप्स

AC का मजा बन जाएगी सजा! ये टेंपरेचर दिमाग और आंखों को कर देगा डैमेज, डॉक्टरों की ये सलाह मान लीजिए

गर्मी में फलों की कूल-कूल ठंडाई बनाने के 7 सरल टिप्स

घर में नहीं घुसेगा एक भी मच्छर, पोंछे के पानी में मिला लें 5 में से कोई एक चीज

क्या कभी खाया है केले का रायता? जानें विधि

जीने की नई राह दिखाएंगे रवींद्रनाथ टैगोर के 15 अनमोल कथन

अगला लेख