Hanuman Chalisa

बुध यदि है आठवें भाव में तो रखें ये 5 सावधानियां, करें ये 5 कार्य और जानिए भविष्य

अनिरुद्ध जोशी
मंगलवार, 9 जून 2020 (10:41 IST)
कन्या और मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह कन्या में उच्च, मीन में नीच का होता है। लाल किताब में छठे भाव में शनि बली और बारहवें भाव में मंदा होगा। चंद्र और मंगल के साथ एवं इनकी राशियों में बुरा फल देता है। लेकिन यहां आठवें घर में होने या मंदा होने पर क्या सावधानी रखें जानिए।
 
कैसा होगा जातक : यहां बुध है तो व्यक्ति गुप्त विद्याओं में रुचि रखने वाला तथा तेज स्मरण शक्ति का होगा। अतिथि सेवक और राज पक्ष का होने के साथ ही आप अपनी विनम्रता के कारण प्रसिद्ध और धनी बनेंगे। आपमें दूसरों के कष्ट को दूर करने की सामर्थ्य होगी, लेकिन आपको साझेदारी का व्यापार करने के लिए सोचना समझना होगा। पार्टनर गलत भी हो सकता है। आपको मस्तिष्क और नसों से संबंधित रोग हो सकते हैं। यदि बुध के साथ उसके शत्रु ग्रह न होंगे तो यहां स्थिति बुध अच्‍छा फल देगा।
 
5 सावधानियां :
1. झूठ ना बोलें।
2. मांस, मदिरा, व्याभिचार से दूर रहें।
3. बेकार के तंत्र-मंत्र के चक्कर में न रहें।
4. किसी की निंदा न करें।
5. नौकरी या व्यापार में उत्तम व्यवहार और जिम्मेदारी के महत्व को समझें।
 
क्या करें : 
1. दुर्गा की भक्ति करें।
2. प्रतिदिन हनुमान चालीसा पढ़ें।
3. बहन और विधवाओं की मदद करें।
4. नाक छिदवाकर 43 दिन तक चांदी का तार डाल कर रखें।
5. मट्टी के घड़े में शहद भरकर शमशान-भूमि में गाड़ आएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

दक्षिण दिशा से जुड़ी ये गलतियां बना सकती हैं कंगाल, जानिए क्या रखें और क्या नहीं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा बड़ा लाभ

अपरा एकादशी 2026: कब है तिथि और क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानिए सब कुछ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (14 मई, 2026)

14 May Birthday: आपको 14 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 मई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

बुध का वृषभ राशि में गोचर, 12 राशियों पर कैसा होगा प्रभाव?

अगला लेख