Hanuman Chalisa

ये वाला चांदी का छल्ला पहन लिया तो जागृत हो जाएगा भाग्य, 10 खास बातें

अनिरुद्ध जोशी
कई बार मेहनत करने के बाद भी कोई फल नहीं मिलता है तो जीवन में निराशा छा जाती है। ऐसे में यह माना जाता है कि भाग्य साथ नहीं दे रहा है। यदि आपको भी ऐसा लगता है तो आप लाल किताब के अनुसार चांदी का छल्ला पहनें। परंतु कब और किस अंगुली में यह जरूर जान लें।
 
1. चांदी का छल्ला अंगूठे में पहनते हैं। यह बगैर जोड़ का छल्ला रहता है।
 
2. चांदी का छल्ला लड़कियों को अपने बाएं हाथ में जबकि लड़कों को अपने दाएं हाथ में पहनना चाहिए। 
 
3. चांदी का छल्ला चंद्र का कारक होता है। चंद्र से शुक्र ठीक होता है और शुक्र के ठीक होने से बुध ग्रह भी ठीक हो जाता है।
 
4. यदि आपकी कुंडली में चंद्र, शुक्र, शनि, सूर्य, राहु और बुध का दोष है तो आपको चांदी का छल्ला किसी ज्योतिष से पूछकर पहना चाहिए।
 
5. चांदी का छल्ला सूर्य और शनि की स्थिति को मजबूत करता है और भाग्य को जागृत करता है।
 
6. इससे राहु का दोष दूर होता और तब मन शांत रहता है और मस्तिष्क भी ठंडा रहता है।
 
7. हाथ का अंगूठा शुक्र का कारण है जबकि चांदी चंद्र की कारक है। यदि आपके हाथों की रेखाओं में शुक्र की रेखा ठीक नहीं है तो आप चांदी का छल्ला पहन सकते हैं।
 
8. शुक्र ग्रह के मजबूत होने से जीवन में सभी तरह की सुख और सुविधाएं प्राप्त होती हैं और जातक का समाज में भी प्रभाव बढ़ता है।
 
9. चांदी का छल्ला पहनने से बुध ग्रह भी ठीक हो जाता है क्योंकि यह शुक्र का मित्र ग्रह है। बुध के दोष समाप्त होने से करियर, नौकरी और व्यापार में सफलता मिलती है।
 
10. शुक्र के ठीक होने से यदि विवाह नहीं हुआ है तो विवाह होने के योग बनते हैं और दांपत्य जीवन सुखपूर्वक गुजरता है।
 
नोट : चांदी का छल्ला सोमवार को मुहूर्त देखकर पहनना चाहिए। कई बार पैरों के दोनों अंगूठों में चांदी का छल्ला पहने की सलाह भी दी जाती है परंतु यह कुंडली की स्थिति देखकर ही पहना जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

संभलकर! 7 जून से लगने जा रहा है विष्कुंभ योग, इन 3 राशियों की बढ़ सकती है टेंशन

जून 2026 के ग्रह गोचर: किस राशि पर पड़ेगा सबसे बड़ा असर?

वास्तु के अनुसार घर में रखी ये 5 चीजें बढ़ाती हैं राहु का अशुभ प्रभाव

जून में होने वाला है सबसे शुभ ग्रह का बड़ा परिवर्तन, 3 राशियों के पलट जाएंगे दिन

बैठे-बैठे पैर हिलाना शुभ या अशुभ? ज्योतिष में छिपे हैं ये 5 बड़े संकेत

अगला लेख