Hanuman Chalisa

सोना 285 रुपए तेज, चांदी भी 952 रुपए चढ़ी

Webdunia
मंगलवार, 1 जून 2021 (18:59 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक कीमतों में वृद्धि के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 285 रुपए की तेजी के साथ 48,892 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह जानकारी एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने दी। पिछले दिन के काराबोर में सोना 48,607 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद दुआ था। चांदी की कीमत भी पिछले कारोबार के 70,898 रुपए प्रति किलोग्राम से 952 रुपए बढ़कर 71,850 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

ALSO READ: Sovereign Gold Bond: सस्ता सोना खरीदने का शानदार मौका, जानिए क्या है दाम...
 
वैश्विक बाजार में सोना 1,912 डॉलर प्रति औंस के साथ आगे बढ़ रहा था जबकि चांदी की कीमत 28.32 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (वस्तु) तपन पटेल ने कहा कि मंगलवार को कॉमेक्स कारोबार में सोना 1,912 डॉलर प्रति औंस के साथ आगे बढ़ रहा था। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष (जिंस शोध) नवनीत दमाणी ने कहा कि सोने का दाम गत सप्ताह पहुंचे 5 माह के उच्च स्तर पर ही कारोबार कर रहा था। डॉलर के नरम पड़ने से उसे समर्थन प्राप्त हुआ।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में ममता सरकार पर भड़के राहुल गांधी, कार्यकर्ता की हत्‍या पर बोले- TMC का चल रहा गुंडा राज, नहीं झुकेगी कांग्रेस...

दबाव में नहीं आएगा तेहरान, धमकियों के आगे नहीं झुकेगा, अमेरिका से वार्ता पर बोले ईरानी राष्ट्रपति

विरोध के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, विवाद पर दी यह सफाई,जानिए क्‍या है मामला?

पवन खेड़ा पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती, क्‍या बच पाएंगे गिरफ्तारी से?

डोनाल्ड ट्रंप पर हमला? 4 बार मौत को दे चुके हैं मात, कौन था हमलावर, ईरान का हाथ या फिर और कोई चाल, क्या बोली सुरक्षा एजेंसियां

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर में ACP के पति मिसिंग, पत्‍नी के साथ हुआ था विवाद, सरकारी जीप लेकर निकले घर से, दो टीमें तलाश में जुटीं

LIVE: राजस्थान विधानसभा में बम की धमकी से हड़कंप

उत्‍तर प्रदेश में 6 जिलों की 55 हजार से ज्यादा महिलाएं बनीं सफल उद्यमी

राज्यसभा में भाजपा का कुनबा बढ़ा : आप के 7 बागी हुए भाजपा सांसद, जानें क्या बदला समीकरण

अप्रैल में भीषण गर्मी से अल नीनो का खतरा, भोपाल और इंदौर में पारा 43 के पार, भीषण लू का अलर्ट

अगला लेख