भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक, लेकिन ADB ने वृद्धि अनुमान को घटाया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 23 जुलाई 2025 (12:52 IST)
ADB report on India: एशियाई विकास बैंक (ADB) ने व्यापार अनिश्चितता और अमेरिका के उच्च शुल्क को लेकर चिंताओं के बीच वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत के वृद्धि अनुमान को 6.7 प्रतिशत से घटाकर बुधवार को 6.5 प्रतिशत कर दिया। जुलाई के एशियाई विकास परिदृश्य (ADO) में अप्रैल 2025 की तुलना में गिरावट के बावजूद भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना हुआ है।ALSO READ: दुनिया में मंदी लेकिन भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत, जानिए किसने किया यह दावा...
 
जुलाई के एशियाई विकास परिदृश्य के अनुसार यह संशोधन मुख्य रूप से अमेरिकी शुल्क और उससे जुड़ी नीतिगत अनिश्चितता के प्रभाव के कारण किया गया है। कम वैश्विक वृद्धि के प्रभावों और भारतीय निर्यात पर अतिरिक्त अमेरिकी शुल्क के प्रत्यक्ष प्रभाव के अलावा बढ़ी हुई नीतिगत अनिश्चितता निवेश प्रवाह को प्रभावित कर सकती है।ALSO READ: भारत बन चुका है दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पीछे छोड़ा
 
आर्थिक गतिविधियां मजबूत : इसमें कहा गया कि इसके बावजूद आर्थिक गतिविधियां मजबूत बनी हुई हैं और ग्रामीण मांग में सुधार से घरेलू खपत में जोरदार वृद्धि होने की उम्मीद है। सेवा और कृषि क्षेत्र के वृद्धि के प्रमुख चालक होने की उम्मीद है तथा सामान्य से अधिक मानसूनी वर्षा के पूर्वानुमान से कृषि क्षेत्र को समर्थन मिलेगा।

वृद्धि दर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान : रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए वृद्धि दर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी की शुरुआती अपेक्षाओं से भी वित्त वर्ष 2025-26 और वित्त वर्ष 2026-27 में आर्थिक गतिविधियों को समर्थन मिल सकता है।ALSO READ: Indian Economy : भारतीय अर्थव्यवस्था 3 साल में जर्मनी और जापान को छोड़ देगी पीछे, नीति आयोग के सीईओ ने जताया अनुमान

आर्थिक समीक्षा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 6.3 प्रतिशत से 6.8 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान लगाया गया है जबकि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने चालू वित्त वर्ष के लिए अपने वृद्धि अनुमान को पहले के 6.7 प्रतिशत के स्तर से घटाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Apache Attack Helicopter : 60 सेकंड में दुश्मनों के 128 मूविंग टार्गेट्स पर सटीक वार, भारतीय सेना को मिले 3 अपाचे हेलीकॉप्टर, जानिए खूबियां

अब कब होगा Vice President का चुनाव, क्‍या है पूरी प्रक्रिया और जानिए क्‍या है इस पद के लिए योग्‍यता?

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की आखिर क्या थी असली वजह?

उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे से उठे कई सवाल, दबाव या स्वेच्छा?

खराब खाने, जाति सूचक शब्दों के प्रयोग के विरोध में 170 छात्रों ने किया अनोखा प्रदर्शन, प्रिंसिपल को हटाया

सभी देखें

नवीनतम

भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक, लेकिन ADB ने वृद्धि अनुमान को घटाया

क्या 11 साल में बिहार को नहीं मिली कोई नई ट्रेन, अश्विनी वैष्णव ने जदयू सांसद को दिया यह जवाब?

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से जुड़े 5 बड़े विवाद

TMC सांसद ब्रायन का सरकार पर निशाना, कहा संसद के नहीं चलने से सरकार को सबसे ज्यादा फायदा

LIVE: मानसून सत्र के तीसरे दिन भी भारी हंगामा, संसद 2 बजे तक स्थगित

अगला लेख