अवैध तरीके से कमाई करोड़ों की संपत्तियां, सेबी ने दिया पांच कंपनियों को बड़ा झटका

Webdunia
शुक्रवार, 10 अगस्त 2018 (14:54 IST)
नई दिल्ली। बाजार नियामक सेबी पांच कंपनियों द्वारा निवेशकों से अवैध तरीके से जुटाई गई रकम की वसूली के लिए उनकी 19 संपत्तियां अगले महीने नीलाम करेगा। इन संपत्तियों में मैत्रेय सर्विसेज और सुमन मोटेल्स की संपत्ति भी शामिल हैं। इन संपत्तियों का आरक्षित मूल्य कुल मिला कर 40 करोड़ से अधिक है।
 
उपरोक्त दोनों कंपनियों के अलावा, एराइज भूमि डेवलपर्स, पारसरामपुरिया प्लांटेशंस और फोर सीजंस फार्म्स की संपत्तियों की नीलामी कराई जा रही है। सेबी ने यह कदम कंपनियों द्वारा भोले-भाले निवेशकों से धोखाधड़ी करके जुटायी गयी पूंजी को वसूलने के लिये उठाया है। 
 
बाजार नियामक ने शुक्रवार को नोटिस में कहा कि यह संपत्तियां महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में हैं तथा इनमें भूमि, फ्लैट और दुकानें शामिल हैं। इनकी नीलामी 12 सिंतबर को होगी। इन संपत्तियों का आरक्षित मूल्य 40 करोड़ से ऊपर तय किया गया है। 
 
जिन 19 संपत्तियों को जब्त किया गया है उनमें एराइज भूमि डेवलपर्स की 7 संपत्तियां, फोर सीजंस फार्म्स की 5, मैत्रेय सर्विसेज की 4, पारसरामपुरिया प्लांटेशंस की दो और सुमन मोटेल्स की एक संपत्ति शामिल हैं। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

डिम्पल यादव बोलीं, BJP अगर लोकसभा चुनाव जीती तो भारत 15 साल पीछे चला जाएगा

मणिपुर हिंसा के 1 साल बाद कितने बदले हालात, कौन जगा रहा है उम्मीद की किरण?

कल्पना सोरेन बोलीं, अन्याय के खिलाफ लड़ाई में अपने योद्धा पति के नक्शेकदम पर चलूंगी

भगवाधारी हुए ओवैसी, पुजारी ने गले में भगवा डाला तो हाथ जोड़कर मुस्‍कुरा दिए, वीडियो वायरल

पंजाब में 3 बड़े मुद्दे तय करेंगे राजनीति का रुख, आखिर कौनसी पार्टी दिखाएगी दम

Paytm को लगा बड़ा झटका, COO और प्रेसीडेंट भावेश गुप्ता ने दिया इस्तीफा

Terrorist Attack : जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एयरफोर्स के काफिले पर बड़ा आतंकी हमला, 1 जवान शहीद

मणिपुर हिंसा के 1 साल बाद कितने बदले हालात, कौन जगा रहा है उम्मीद की किरण?

NOTA के समर्थन में फोन कर रहे लोग, BJP ने जो किया, अक्षय बम के मैदान छोड़ने पर क्या बोलीं सुमित्रा महाजन

Prajwal Revanna के पिता SIT की हिरासत में, कोर्ट ने खारिज की थी अग्रिम जमानत याचिका

अगला लेख