भारत में टाटा बना सकता है iPhone, किस कंपनी के साथ डील की है तैयारी?

Webdunia
शुक्रवार, 9 सितम्बर 2022 (15:02 IST)
नई दिल्ली। टाटा ग्रुप विस्ट्रॉन कॉर्प के साथ मिलकर भारत में iPhone बनाने की तैयारी कर रही है। अगर डील पूरी हो जाती है तो यह दिग्गज कंपनी देश में ऐप्पल के लिए आईफोन तैयार करेगी। 
 
टाटा ग्रुप ताइवान के सप्लायर विस्ट्रॉन कॉर्प के साथ ज्वाइंट वेंचर में भारत में ऐप्पल के लिए असेंबल यूनिट लगाने के बारे में विचार कर रहा है। टाटा ग्रुप विस्ट्रॉन के साथ मिलकर प्रोडक्ट डेवलपमेंट, सप्लाई चेन और असेंबलिंग की दिशा में अपने कारोबार का विस्तार करना चाहता है।
 
उल्लेखनीय है कि भारत में ऐप्पल फोन की असेंबलिंग साल 2017 से की जा रही है। पहले विस्ट्रॉन और फिर फॉक्सकॉन ने भारत में ऐप्पल फोन के लिए असेंबलिंग यूनिट लगाई। अगर यह डील हो जाती है तो टाटा भारत में आईफोन बनाने वाली पहली भारतीय कंपनी बन जाएगी।
 
मीडिया खबरों के अनुसार, टाटा और विस्ट्रॉन ग्रुप कई विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। टाटा ग्रुप विस्ट्रॉन इंडिया में कुछ हिस्सेदारी खरीद सकता है। यह भी कहा जा रहा है कि दोनों मिलकर एक नई असेंबलिंग यूनिट तैयार कर सकते हैं। हालांकि इस मामले में टाटा, विस्ट्रॉन और एपल तीनों ने ही अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

अपराध की दुनिया का सबसे करीबी दोस्‍त शेरू कैसे बन गया चंदन मिश्रा का जानी दुश्‍मन, सरेआम हत्‍या से बिहार में बवाल

अजीब है परंपरा, 2 सगे भाइयों ने एक ही लड़की से की शादी, जानिए क्या करती है लड़की

अजमेर शहर में जल प्रलय, सड़कों पर लोग बहते दिखे, शहर की गलियां नदी बन गई

'सामना' में बोले उद्धव ठाकरे, ठाकरे सिर्फ एक ब्रांड नहीं बल्कि महाराष्ट्र की पहचान

UP में पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़ा, 4 युवाओं के प्रमाण पत्र निकले फर्जी

अगला लेख