Hanuman Chalisa

श्रृंखला जीतने से एक मैच की दूरी पर हैं : मैकडरमोट

Webdunia
शुक्रवार, 23 नवंबर 2018 (23:28 IST)
मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बेन मैकडरमोट ने दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद शुक्रवार को कहा कि उनकी टीम सिडनी में तीसरा और आखिरी टी-20 मैच जीतकर श्रृंखला अपने नाम करेगी।
 
 
मैकडरमोट ने दूसरे टी-20 मैच के बाद कहा कि भारत जैसी टीम के खिलाफ श्रृंखला जीतने का मौका रोज नहीं मिलता। हम सही रास्ते पर हैं। एक मैच जीत चुके हैं और बस एक जीत की दरकार है।
 
दूसरा मैच बारिश की भेंट होने पर उन्होंने कहा कि सभी टी-20 मैचों पर बारिश की गाज गिर रही है, जो निराशाजनक है। हमने 18वें ओवर में जसप्रीत बुमराह के सामने लय खो दी लेकिन बारिश के कारण मैच रद्द होना काफी दुखद है। ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट 41 रन पर गंवा दिए थे।
 
मैकडरमोट ने कहा कि पॉवरप्ले में 3 विकेट गंवा देने से यह हश्र हुआ। हमने ब्रिसबेन में पहला विकेट 38 रन पर गंवाया था लेकिन यहां 3 विकेट गिर गए। बड़ा स्कोर बनाने के लिए शीर्ष बल्लेबाजों का चलना जरूरी है। हमारे पास दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख