khatu shyam baba

वोक्स बाहर, क्रेन टेस्ट पदार्पण करेंगे : रूट

Webdunia
बुधवार, 3 जनवरी 2018 (12:44 IST)
सिडनी। तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स मांसपेशियों में खिंचाव के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कल से यहां होने वाले पांचवें और अंतिम एशेज क्रिकेट टेस्ट से बाहर हो गए हैं जिससे युवा लेग स्पिनर मेसन क्रेन को पदार्पण का मौका मिलेगा।


इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने पुष्टि की कि वोक्स की चोट के बाद 20 साल के क्रेन खेलेंगे। वोक्स के स्कैन कराए गए और वे सिडनी टेस्ट से बाहर हो गए हैं जिसमें इंग्लैंड की टीम श्रृंखला की पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी।

वोक्स ने चार टेस्ट में 49.5 की औसत से 10 विकेट चटकाने के अलावा आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सात पारियों में 16.28 की औसत से 114 रन बनाए हैं। वोक्स इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम के अहम सदस्य हैं इसलिए टीम प्रबंधन उन्हें लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता।
 
रूट ने कहा कि इससे सुनिश्चित होता है कि वह लंबे समय तक बाहर नहीं होगा जैसे कि वह पूरी गर्मियों के लिए बाहर हो गया था। उन्होंने कहा कि यह उसे उबरने के लिए एक हफ्ता और देगा और उम्मीद करते हैं कि जब यह मैच होंगे तो वह फिट और तैयार रहेगा। रूट ने दो टी-20 मैच खेलने वाले क्रेन के संदर्भ में कहा कि  वह उन टी-20 मैच में जिस तरह खेला वो दर्शाता है कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार है और वह ऐसा खिलाड़ी नहीं है जो चुनौती से पीछे हट जाए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

10 हार, 3 सीरीज गंवाई, भारतीय जमीन पर 21वीं सदी के सबसे खराब टेस्ट कोच

WTC Points Table में भारत पाकिस्तान से भी नीचे खिसका

INDvsSA ODI मैच पहली बार खेला गया इस नियम से, बल्लेबाजों को हुआ फायदा

वैभव को नहीं उनके के दोस्त को मिली U19 टीम की कप्तानी, जो हैं CSK का ओपनर

WTC के बाद दूसरे नंबर पर यह जीत, टेम्बा बावुमा भारतीय किला फतह करने के बाद बोले

अगला लेख