Hanuman Chalisa

क्रेग ओवरटन चौथे एशेज टेस्ट से बाहर

Webdunia
रविवार, 24 दिसंबर 2017 (13:51 IST)
मेलबोर्न। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग ओवरटन पसलियों में फ्रैक्चर के कारण मेलबोर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे एशेज टेस्ट में नहीं खेलेंगे। इस महीने की शुरुआत में एडिलेड में पदार्पण करने वाले ओवरटन को पर्थ में तीसरे टेस्ट के दौरान पसलियों में फ्रैक्चर का पता चला था। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच जीतकर श्रृंखला में विजयी बढ़त बनाई थी।
 
एडिलेड में बल्लेबाजी करते हुए ओवरटन की पसलियों में चोट लगी थी और ओवरटन पर्थ में अपनी ही गेंद पर कैच लेने के प्रयास के दौरान जब गिरे तो यह चोट बढ़ गई। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने पुष्टि की कि ओवरटन मंगलवार से मेलबोर्न में शुरू हो रहे चौथे टेस्ट में नहीं खेलेंगे। ओवरटन के स्थान पर तेज गेंदबाज टॉम कुरेन को पदार्पण करने का मौका मिल सकता है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख