महेंद्र सिंह धोनी ने बताई प्यार की सही उम्र

Webdunia
बुधवार, 27 नवंबर 2019 (12:48 IST)
चेन्नई। क्रिकेट के मैदान पर भले ही वह 'कैप्टन कूल' रहे हों लेकिन महेंद्र सिंह धोनी का कहना है कि घर के मामले में फैसले उनकी पत्नी साक्षी लेती है और वह कभी दखल नहीं देते। यहां एक कार्यक्रम में 38 बरस के पूर्व कप्तान ने मजाकिया लहजे में कहा, 'मुझे पता है कि वह खुश रहेगी तो ही मैं खुश रह सकूंगा। भारत को दो विश्व कप दिलाने वाले धोनी ने 2010 में साक्षी से विवाह किया था।
 
उन्होंने एक कार्यक्रम में मंगलवार की रात कहा, 'शादी होने तक सारे पुरुष शेर होते हैं।' उन्होंने कहा कि मैं आदर्श पति हूं। मैं अपनी पत्नी को सारे फैसले लेने देता हूं। मुझे पता है कि वह खुश रहेगी तो ही मैं खुश रह सकूंगा। मेरी पत्नी तभी खुश रहेगी जब मैं उसकी हर बात में हां कहूं। उन्होंने कहा कि उम्र के साथ रिश्ते मजबूत होते हैं।
 
उन्होंने कहा कि शादी का सार 50 बरस के बाद है। एक बार 55 के हो जाने पर प्यार की असली उम्र होती है। उस समय आपकी दिनचर्या बदल जाती है।
 
धोनी के भविष्य को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही है जो लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं। उनके करीबी एक सूत्र ने कहा कि वह अगले साल आईपीएल के बाद ही अपने भविष्य को लेकर फैसला लेंगे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गौतम गंभीर ने अश्विन से कहा अगर Fair Play Award चाहिए तो कृपया मुझसे दूर रहें

MS Dhoni के मॉनस्टरस छक्के की मदद से जीती RCB, थाला ही बने बेंगलुरु की जीत की वजह

RCB vs CSK : जीत के बाद विराट कोहली की '1 पर्सेंट चांस' की थ्योरी हुई वायरल

धोनी को पिता मानने वाले पथिराना की चमकी किस्मत, LPL में करोड़ों में बिके

BCCI महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग के बीच में क्या खिचड़ी पक रही है??

रोहित शर्मा की पत्नी रितिका ने Rafah को लेकर स्टोरी पोस्ट की, लोगों ने किए भद्दे कमेंट, जानें पूरी खबर

यह टीम है T20 World Cup जीतने की प्रबल दावेदार, इंग्लैंड के दिग्गज ने WC को लेकर कह डाली बड़ी बातें

भारतीय फैन्स के लिए खुशखबरी, IND vs PAK टी20 विश्व कप मैच देखने जा सकते हैं तेंदुलकर

कैसी होंगी T20 World Cup की पिचें? इम्पैक्ट प्लेयर रूल की आदत बनेगी सबसे बड़ी दुश्मन

श्रेयस अय्यर ने निराशा को नहीं आने दिया आड़े, IPL में लिखी सफलता की नई कहानी

अगला लेख