आईसीसी वनडे रैंकिंग : भारत को पछाड़कर इंग्लैंड शीर्ष पर

Webdunia
बुधवार, 2 मई 2018 (15:12 IST)
दुबई। इंग्लैंड की टीम भारत को पछाड़कर आईसीसी एक दिवसीय क्रिकेट रैकिंग में शीर्ष स्थान पर काबिज हो गई है। 
 
इंग्लैंड को 2014-15 के खराब सत्र के कारण फायदा मिला है जिसमें पूर्ण सदस्यों के खिलाफ 25 में से उसने सात ही वनडे जीते। उस सत्र को ताजा गणना से हटा दिया गया है जबकि 2015-16, 2016-17 को 50 प्रतिशत गिना गया है।
 
पिछली बार जनवरी 2013 में वनडे रैकिंग में शीर्ष पर आई इंग्लैंड टीम के 125 अंक हैं। दूसरी ओर भारत एक अंक गंवाकर 122 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।
 
दक्षिण अफ्रीका एक पायदान खिसककर तीसरे स्थान पर आ गया है जिसके 113 अंक है। न्यूजीलैंड उससे एक अंक पीछे चौथे स्थान पर है। बाकी रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है जिसके मायने हैं कि मौजूदा शीर्ष 10 टीमें विश्व कप 2019 खेलेंगी। 
 
विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया आठ अंक गंवाकर पांचवें स्थान पर है जबकि पाकिस्तान छठे स्थान पर है। बांग्लादेश (93 अंक) को तीन अंक मिले जबकि श्रीलंका (77) ने सात अंक गंवाए। वेस्टइंडीज (69) ने पांच अंक गंवाए लेकिन अफगानिस्तान (63) ने पांच अंक हासिल किए। 
 
टी20 रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं है जिसमें पाकिस्तान शीर्ष पर है। अफगानिस्तान अब श्रीलंका से आगे आठवें स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है। इनके बाद न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीमें हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

IPL 2024: राजस्थान ने दिल्ली के खिलाफ जीता टॉस चुनी गेंदबाजी (Video)

जो कर रहे थे MS Dhoni के 9वें नंबर पर आने की आलोचना, पछतावा होगा उन्हें कारण जानकर

T20I World Cup Final होगा India vs West Indies, इस दिग्गज ने की भविष्यवाणी

अहमदाबाद में जन्मा यह 36 वर्षीय अमेरिकी क्रिकेटर करता है फार्मा कंपनी में नौकरी (Video)

सर रविंद्र जड़ेजा ने धर्मपत्नी रिवाबा जड़ेजा के साथ दिया जामनगर में वोट

अगला लेख