इंग्लैंड को ODI World Cup जिताने वाले इयोन मॉर्गन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

Webdunia
मंगलवार, 28 जून 2022 (19:38 IST)
लंदन। सीमित ओवरों की क्रिकेट में इंग्लैंड पुरुष टीम के कप्तान इयोन मॉर्गन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। वे दोनों प्रारूपों में इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले तथा सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी के रूप में अपने करियर को समाप्त कर रहे हैं। साथ ही वे इंग्लैंड को वनडे विश्व कप जिताने वाले पहले पुरुष भी हैं।
 
मॉर्गन के इस फैसले की संभावना थी, क्योंकि लंबे समय से वे खराब फॉर्म तथा चोटों से जूझ रहे थे। वे घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे और 'द हंड्रेड' प्रतियोगिता में लंदन स्पिरिट की कप्तानी भी करेंगे। 2015 में एलेस्टर कुक का उत्तराधिकारी नियुक्त किए जाने के बाद से मॉर्गन ने 126 वनडे और 72 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में इंग्लैंड का नेतृत्व किया।
 
इस दौरान उनकी कप्तानी में इंग्लैंड 2016 वर्ल्ड टी-20 का उपविजेता रहा था और बाद में टीम ने 2019 वनडे विश्व कप अपने नाम किया। 2009 में इंग्लैंड के लिए खेलने से पहले मॉर्गन आयरलैंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। सीमित ओवरों की क्रिकेट में 340 बार इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करने के अलावा मॉर्गन ने 2010 और 2012 के बीच 16 टेस्ट मैच भी खेले हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

हैदराबाद और गुजरात मैच हुआ रद्द, दिल्ली, लखनऊ प्लेऑफ से हुए बाहर

जीत के साथ IPL 2024 से विदा लेना चाहेंगे मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स

गेंद और बल्ले के साथ सैम बहादुर निभा रहे हैं पंजाब की कप्तानी भी

T20I World Cup में कर्नाटक का डेयरी कंपनी नंदिनी बनी स्कॉटलैंड टीम की स्पॉंसर

कोहली समेत क्रिकेट जगत के सितारों ने सुनील के संन्यास पर कहा "Legend"

अगला लेख