ग्लेन मैक्सवेल भारत के 'दामाद' बनने वाले छठे विदेशी क्रिकेटर, जानिए सभी की दिलचस्प दास्तान...

सीमान्त सुवीर
बेंगलोर में रहने वाली भारतीय लड़की विनी रमन (Vini Raman) से 2 साल तक डेट करने के बाद बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने सगाई की अंगूठी पहना दी। यह खबर सोशल मीडिया में सुर्खियां बनी रहीं। संभवत: इसी साल मैक्सवेल और विनी शादी के अटूट बंधन में बंध जाएंगे। मैक्सवेल ऐसे सातवें भाग्यशाली होंगे, जो भारत के दामाद बनने जा रहे हैं। 
 
मैक्सवेल से पहले 5 विदेशी क्रिकेटरों ने भारतीय कन्याओं से ब्याह रचाया था। सबसे बड़ी बात तो यह है कि दुनिया की सबसे लोकप्रिय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने जिस तरह 2 साल पहले मैक्सवेल और विनी को मिलाया ठीक उसी तर्ज पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी शॉन टेंट को भी आईपीएल के जरिए ही भारतीय लड़की मिली थी, जिनसे उन्होंने शादी की थी। 
1. शॉन टेंट को भा गई माशूम सिंघा : बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शान टेंट ने भारतीय लड़की माशूम सिंघा से 2014 में शादी रचाई थी। इन दोनों की मुलाकात भी आईपीएल की एक पार्टी में 2013 में हुई थी।

1 साल की डेटिंग के बाद दोनों ने विवाह कर लिया। अब इनका एक बच्चा भी है। भारतीय लड़की के साथ विवाह करने की वजह से टेंट को भारतीय नागरिकता भी मिली हुई है।
2. ग्लेन टर्नर ने की थी शुरुआत : भारतीय दुल्हन को पसंद करने वालों में सबसे पहला नाम ग्लेन टर्नर का है। अपने जमाने में न्यूजीलैंड टीम के स्टार क्रिकेटर रहे ग्लेन टर्नर ने सुखविंदर कौर से शादी की थी। 
 
सुखविंदर ने न्यूजीलैंड जाकर घर भी बसाया और सामाजिक कार्य भी किए। सुखविंदर कौर ने 1995 से 2004 तक डुनेडिन के मेयर के रूप में काम किया। दोनों का 1 बेटा और बेटी हैं। 
3. मोहसिन खान और रीना राय की शादी : रीना राय अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रहीं हैं। फिल्म 'कालीचरण' (1976), 'नागिन' (1976), 'जानी-दुश्मन' (1979), 'आशा' (1980), 'नसीब' (1980) में अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाली रीना राय का 7 सालों तक शत्रुघ्न सिन्हा के साथ अफेयर चलने के बाद यह रिश्ता शादी में नहीं बदल सका। 
 
रीना राय ने पाकिस्तान के मशहूर क्रिकेटर मोहसिन खान के साथ निकाह कर लिया। यह शादी ज्यादा सालों तक नहीं टिकी और दोनों अलग हो गए। इनकी बेटी सनम को रीना की कस्टडी नहीं मिली और रीना पाकिस्तान से वापस भारत आ गईं।
4. मुरलीधरन बने चेन्नई के दामाद : 47 साल के श्रीलंका के पूर्व स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ने टेस्ट क्रिकेट में 800 और वनडे में 534 विकेट लिए। मुरलीधन को भी भारतीय लड़की मधिमार पसंद आई और वे चेन्नई के दामाद बने। मुरलीधरन और मधिमार की शादी 2005 में हुई जबकि 2006 में उनका बेटा दुनिया में आ गया, जिसका नाम रखा गया नरेन मुरलीधरन।
5. सानिया मिर्जा ने किया शोएब मलिक के साथ निकाह : 2010 में भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा ने हैदराबाद में अपने बचपन के  दोस्त सोहराब मिर्जा के साथ सगाई तोड़कर पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से निकाह कर लिया। 
 
शोएब का पूरा परिवार कराची में रहता है लेकिन शादी के बाद सानिया और शोएब दुबई के अपने घर में शिफ्ट हो गए। अब इन दोनों का एक बेटा भी है। सानिया मिर्जा लंबे ब्रेक के बाद एक बार फिर प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबले खेलने के लिए टेनिस कोर्ट पर लौट आई हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

IPL 2024: राजस्थान ने दिल्ली के खिलाफ जीता टॉस चुनी गेंदबाजी (Video)

जो कर रहे थे MS Dhoni के 9वें नंबर पर आने की आलोचना, पछतावा होगा उन्हें कारण जानकर

T20I World Cup Final होगा India vs West Indies, इस दिग्गज ने की भविष्यवाणी

अहमदाबाद में जन्मा यह 36 वर्षीय अमेरिकी क्रिकेटर करता है फार्मा कंपनी में नौकरी (Video)

सर रविंद्र जड़ेजा ने धर्मपत्नी रिवाबा जड़ेजा के साथ दिया जामनगर में वोट

अगला लेख