Hanuman Chalisa

चोटिल स्टार्क चौथे टेस्ट से बाहर, बर्ड टीम में

Webdunia
रविवार, 24 दिसंबर 2017 (14:07 IST)
मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ मिशेल स्टार्क एड़ी की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ चौथे एशेज टेस्ट से बाहर हो गए और उनकी जगह जैकसन बर्ड को टीम में शामिल किया गया है। श्रृंखला में 19 विकेट के साथ ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल गेंदबाज स्टार्क की एड़ी में पिछले हफ्ते पर्थ में तीसरे टेस्ट के दौरान चोट लगी थी।
 
स्टार्क को इस चोट से उबरने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला इसलिए टीम प्रबंधन ने मेलबोर्न में मंगलवार से शुरू हो रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट की शुरुआत से 2 दिन पूर्व ही इस तेज गेंदबाज के आधिकारिक तौर पर बाहर होने की घोषणा की।
 
स्टार्क खेलने को लेकर आशावादी थे लेकिन ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ताओं ने सतर्क रवैया अपनाते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नए साल में होने वाली श्रृंखला को देखते हुए उन्हें बाहर रखना बेहतर समझा। स्टार्क को उम्मीद है कि वे 4 जनवरी से सिडनी में शुरू हो रहे 5वें और अंतिम टेस्ट में खेल पाएंगे। इस बीच बर्ड ने कहा कि वे लगभग 1 साल में अपना पहला टेस्ट खेलने के लिए तैयार हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख