Hanuman Chalisa

बदहाल पाकिस्तान को अब श्रीलंका के क्रिकेटरों ने दिया बड़ा झटका

Webdunia
मंगलवार, 10 सितम्बर 2019 (11:10 IST)
बदहाल पाकिस्तान की एक बार फिर किरकिरी हुई है। पैसों की कमी से जूझ रहे पाकिस्तान को अब यह झटका क्रिकेट में लगा है। श्रीलंका के 10 क्रिकेट प्‍लेयर्स ने पाकिस्‍तान के यहां आयोजित होने वाले टूर्नामेंट में भाग लेने से साफ मना कर दिया है।

श्रीलंका को 27 सितंबर से 19 अक्‍टूबर के बीच पाकिस्‍तान में 3 वनडे और 3 टी-20 मैच खेलने हैं, लेकिन श्रीलंका के 10 क्रिकेटरों ने पाकिस्‍तान में जाने से ही मना कर दिया।

श्रीलंका के लसिथ मलिंगा, निरोशन डिकवेला, कुशल जनिथ परेरा, धनंजय डीसिल्‍वा, थिसारा परेरा, अकीला धनंजय, एंजेलो मैथ्‍यूज, सुरंगा लकमल, दिनेश चांदीमल और डिमूथ करुनारत्‍ने ने इस आगामी सीरीज के लिए अपनी असमर्थता जताई। 
 
इन क्रिकेटरों के इनकार करने के बाद पाकिस्तान को भी यह समझ जाना चाहिए कि उसे अपने यहां चल रही आतंकवाद की फैक्टरी को बंद करना पड़ेगा वरना ये एक दिन उसी के लिए भस्मासुर बन जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख