Hanuman Chalisa

लीजेंड सुनील गावस्कर की भविष्यवाणी, भारत जीतेगा विश्व कप

Webdunia
रविवार, 3 मार्च 2019 (22:57 IST)
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान और लीजेंड ओपनर सुनील गावस्कर ने भविष्यवाणी की है कि इंग्लैंड में 30 मई से होने वाले विश्व कप में खिताबी जीत भारत हासिल करेगा।  
 
गावस्कर ने यहां एक सम्मेनल के दौरान कहा, मुझे पूरी उम्मीद है कि भारत 100 फीसदी विश्व कप जीतेगा। भारत का फाइनल में पहुंचना तो तय है। उन्होंने कहा कि इस वक्त विराट कोहली की अगुआई में युवा खिलाड़ी गजब का प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्हें दुनिया की कोई भी टीम खिताब जीतने से नहीं रोक सकती।
 
गावस्कर के अनुसार ब्ल्यू ब्रिगेड ने दुनिया की नामी टीमों को हराया है। विराट को महेंद्र सिंह धोनी जैसे अनुभवी कप्तान का साथ हैं। टीम के अन्य खिलाड़ी भी चमत्कार करने का माद्दा रखते हैं।
 
गावस्कर के साथ मौजूद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी माइकल क्लार्क ने भी कहा कि भारतीय टीम विश्व कप के फाइनल में पहुंचेगी। क्लार्क ने साथ ही कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम भी फाइनल में होगी लेकिन भारत को हार का सामना करना पड़ेगा।  
 
इस अवसर पर पूर्व आस्ट्रेलियाई ओपनर मैथ्यू हेडन और भारतीय चयनकर्ता प्रमुख एमएसएके प्रसाद भी मौजूद थे। प्रसाद ने इस अवसर पर कहा कि वह विश्व कप की टीम को लेकर पूरी तरह स्पष्ट हैं और उन्हें टीम को लेकर कोई चिंता नहीं है। गावस्कर की तरह उन्हें भी किसी तरह का शक नहीं है कि भारत विश्व विजेता बनेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख