rashifal-2026

विराट कोहली की जगह किसी और को कप्तान बनाने की सोचना भी बेमानी

Webdunia
गुरुवार, 19 सितम्बर 2019 (18:38 IST)
बेंगलुरु। विराट कोहली की जगह किसी और को कप्तान बनाने की बात सोचना भी बेमानी है। यह बात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के नव नियुक्त क्रिकेट निदेशक माइक हेसन ने कही। उन्होंने कहा कि भले ही आईपीएल (IPL) में आरसीबी के कप्तान के तौर पर विराट का प्रदर्शन निराशाजनक रहा हो लेकिन हम अगले सीजन में कप्तान नहीं बदलेंगे। 
 
टीम इंडिया के आक्रामक कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) की 7 मर्तबा कप्तानी की है लेकिन विराट, एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल जैसे सितारों की मौजूदगी के बावजूद टीम एक बार भी विजेता के मंच तक नहीं पहुंची है।
 
(RCB) के निदेशक माइक हेसन ने इस बात से इनकार किया कि विराट कोहली टीम में किसी भी तरह का नियंत्रण करते हैं। उन्होंने गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हम ऐसा नहीं मानते कि विराट चीजों पर नियंत्रण बनाते हैं। लेकिन आगे बढ़ते हुए वह अपनी पिछली गलतियों से सीख ले चुका हो।
 
हेसन ने कप्तानी को लेकर कहा कि पिछले कुछ हफ्तों से चल रही चर्चाओं के दौरान विराट की कप्तानी को लेकर कोई भी सवाल नहीं है।

न्यूजीलैंड के पूर्व कोच ने अपने और मुख्य कोच साइमन कैटिच के साथ कोहली के तालमेल की बात करते हुए कहा, ‘हम सभी आपस में बिलकुल तालमेल बनाए हैं और हमारे अनुभव को देखते हुए वह हमारी सलाह लेने में कोई गुरेज नहीं करता।'

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

10 हार, 3 सीरीज गंवाई, भारतीय जमीन पर 21वीं सदी के सबसे खराब टेस्ट कोच

WTC Points Table में भारत पाकिस्तान से भी नीचे खिसका

INDvsSA ODI मैच पहली बार खेला गया इस नियम से, बल्लेबाजों को हुआ फायदा

वैभव को नहीं उनके के दोस्त को मिली U19 टीम की कप्तानी, जो हैं CSK का ओपनर

WTC के बाद दूसरे नंबर पर यह जीत, टेम्बा बावुमा भारतीय किला फतह करने के बाद बोले

अगला लेख