Hanuman Chalisa

अफ्रीकी बल्लेबाज हाशिम अमला ने कहा, रनों की भूख में कोई कमी नहीं

Webdunia
शुक्रवार, 24 मई 2019 (03:03 IST)
दुबई। अपने तीसरे विश्व कप में खेलने की तैयारी कर रहे दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हाशिम अमला ने कहा है कि खेल से दूर रहकर बिताए समय ने उनकी रनों की भूख बढ़ा दी है।
 
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18,000 से अधिक रन बनाने वाले अमला एक समय दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी के आधार स्तंभ थे लेकिन खराब फॉर्म के कारण वे टीम में जगह गंवा बैठे।
 
वे इस साल श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर रहे जिसमें उपकप्तान क्विंटन डिकॉक के साथ एडन मार्कराम ने पारी का आगाज किया। अमला इसके अलावा आईपीएल में भी नहीं खेले और उन्होंने कहा कि लंबे ब्रेक से उन्हें अपने खेल को धारदार बनाने में मदद मिली।
 
आईसीसी ने अमला के हवाले से कहा कि चीजें उस तरह होती हैं जिसकी आपने उम्मीद नहीं की होती और हाल में जिस तरह चीजें हुईं, मैंने उसकी उम्मीद नहीं की थी लेकिन मेरा मानना है कि जब कुछ होता है तो इसमें कुछ अच्छा होता है। मैंने खेल से दूर समय बिताया और एक बार फिर राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलने को लेकर उत्सुक हूं।
 
उन्होंने कहा कि मेरी भूख पहले से अधिक है और इसमें कोई शक नहीं। मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे राष्ट्रीय टीम की जर्सी पहनने का मौका मिला लेकिन टीम से दूर रहने के दौरान मेरी मजबूत वापसी की इच्छा मजबूत हुई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख