फर्जी मतदान के लिए प्रेरित कर रही थीं भाजपा उम्मीदवार, वायरल वीडियो पर बवाल

Webdunia
शनिवार, 20 अप्रैल 2019 (15:30 IST)
बदायूं। बदायूं से भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने समर्थकों को कथित रूप से फर्जी मतदान के लिए प्रेरित कर रही हैं।
 
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें संघमित्रा मौर्य एक जनसभा में अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करती दिख रही हैं और उनसे कह रही हैं कि जो व्यक्ति मौजूद नहीं है, उसका मतदान चोरी छुपे कर सकते हैं।
 
हंसी-ठहाकों के बीच संघमित्रा कह रही हैं, 'एक भी वोट बचने ना पाए चाहे फर्जी वोट डालना पड़े। वोट जरूर डालना, जो लोग बाहर हैं, यहां पर मौजूद नहीं हैं, उनका वोट बेकार नहीं जाना चाहिए। इतना सब कुछ चलता है चुनावों में।'
 
जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने संपर्क करने पर बताया कि फिलहाल उन्हें इस वीडियो की कोई जानकारी नहीं है लेकिन वह इस मसले को देखेंगे। संघमित्रा उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी हैं। वह पहले भी विवादित बयान देकर सुर्खियों में आ चुकी हैं। एक बार संघमित्रा ने कहा था कि कोई गुंडागर्दी की कोशिश हुई तो वह स्वयं सबसे बड़ी गुंडी बन जाएंगी। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

लद्दाख में कांग्रेस ने सेरिंग नामग्याल पर खेला दांव, BJP ने काटा था टिकट

भारत ने किया USCIRF की रिपोर्ट पर तीखा हमला, बताया दुष्प्रचार का हथकंडा

बेरहम बाप की बेवकूफी से 6 साल के बेटे की दर्दनाक मौत, ट्रेडमिल पर इतना दौड़ाया कि सांसें ही थम गईं

कहां गायब हो गई 70,000 किलोग्राम हेरोइन, Delhi HC ने मोदी सरकार से मांगा जवाब

Okaya Ferrato Disruptor : सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, 25 पैसे में 1 KM, 129km की रेंज, Wi-Fi और GPS जैसे फीचर्स

लद्दाख में कांग्रेस ने सेरिंग नामग्याल पर खेला दांव, BJP ने काटा था टिकट

फिलिस्तीन को लेकर UN में भारत की बड़ी मांग, अमेरिका और इजराइल भी हैरान

प्रज्वल रेवन्ना के पास था डिप्लोमैटिक पासपोर्ट, हमने नहीं दी जर्मनी जाने की मंजूरी, विदेश मंत्रालय का बड़ा खुलासा

भारत को झुलसाने वाला पाक खुद झुलसा आतंकवाद की आग में, अप्रैल में 77 बार हुए आतंकी हमले

Okaya Ferrato Disruptor : सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, 25 पैसे में 1 KM, 129km की रेंज, Wi-Fi और GPS जैसे फीचर्स

अगला लेख