जबलपुर में EOW के छापे में ईसाई धर्मगुरु के घर से 1 करोड़ नगद बरामद, स्कूल फीस में गड़बड़ी पर FIR दर्ज

विशेष प्रतिनिधि
गुरुवार, 8 सितम्बर 2022 (12:22 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के जबलपुर में ईसाई धर्मगुरु के ठिकानों पर ईओडब्ल्यू के छापे में करोड़ों की नगदी बरामद हुई है। ईओडब्लूय की टीम ने आज सुबह ‘द बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नार्थ इंडिया’ के चेयरमैन बिशप पीसी सिंह के घर और ऑफिस पर एक साथ छापामार कार्रवाई की। अब तक की जांच में पीसी सिंह के घर से एक करोड़ से अधिक की नगदी के साथ बड़ी मात्रा में विदेश मुद्रा मिली है। घर से बड़ी मात्रा में कैश बरामद होने के बाद ईओडब्ल्यू की टीम को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से नोट गिनने की मशीन मंगवानी पड़ी। ईओडब्ल्यू की टीम की छापामार कार्रवाई लगातार जारी है।
 
चैयरमैन पीसी सिंह पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर मूल सोसाइटी का नाम बदलने और करीब 2 करोड़ से ज्यादा रुपये धार्मिक संस्थाओं को ट्रांसफर कर गबन करने का आरोप है। ईओडब्ल्यू के अधिकारियों के मुताबिक पीसी सिंह के खिलाफ शिकायत मिली थी। शिकायत में बिशप पीसी सिंह, चेयरमैन "द बोर्ड ऑफ एजूकेशन चर्च ऑफ नार्थ इंडिया जबलपुर डायोसिस' जबलपुर के विरूद्ध फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मूल सोसायटी का नाम परिवर्तन करने की बात सामने आई और दो करोड़ 70 लाख की राशि धार्मिक संस्थाओं को ट्रांसफर करने के आरोप सही पाए गए। जिसके बाद आज ईओडब्ल्यू ने छापामार कार्रवाई की। 

पीसी सिंह पर बतौर चेयरमैन पद का दुरूपयोग करते हुए सोसायटी की विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में प्राप्त होने वाली छात्रों की फीस का उपयोग धार्मिक संस्थाओं को चलाने का  भी आरोप। अब तक की जांच में शैक्षणिक संस्थाओं से वर्ष 2004-05 से वर्ष 2011-12 के बीच करीब दो करोड़ से ज्यादा की राशि धार्मिक संस्थाओं को ट्रांसफर कर इसका दुर्विनियोग करना तथा स्वयं के उपयोग में लेकर गबन करने के आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाए गए। वहीं शिकायत जांच में मिली जानकारी के आधार पर आरोपी बिशप पी. सी. सिंह, बी. एस. सोलंकी, तत्कालीन असिस्टेंट रजिस्ट्रार फर्म्स एण्ड संस्थाएं जबलपुर के विरूद्ध धारा 406, 420, 468, 471, 120(बी) के तहत केस दर्ज किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख