Hanuman Chalisa

इंदौर में राम नवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर में बनी बावड़ी में गिरे 25 लोग, 3 लोगों की मौत

Webdunia
गुरुवार, 30 मार्च 2023 (15:45 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में राम नवमी पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। पटेल नगर में स्थित श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर पर बनी बावड़ी की छत धंसने से 25 से अधिक लोग बावड़ी में जा गिरे।
छत गिरने से हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री ने शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि 10 लोगो को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, 9 लोग सुरक्षित है, शेष लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
 

बावड़ी में गिरे लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। रेस्क्यू ऑपरेशन में रस्सियों और सीढ़ियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अब तक कई लोगों को बावड़ी से निकाल लिया गया है। 
 
प्रशासन, एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौक पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि लोग करीब 50 गहरी बावड़ी में फंसे हुए हैं। पानी से भरी इस बावड़ी से लोगों को निकालने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बावड़ी को करीब 10 साल पहले बंद कर दिया गया था।

इस बीच मध्यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रशासन को राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मंदिर में पुरातन बावड़ी की छत पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई थी और छत ज्यादा लोगों का बोझ नहीं सहन कर सकी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

भोजशाला में शुक्रवार को 721 साल बाद महाआरती, घरों और अन्य मस्जिदों में हुई नमाज

ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी का दिल्ली AIIMS की टीम दोबारा करेगी पोस्टमार्टम, CBI करेगी पूरे मामले की जांच, पति समर्थ करेगा सरेंडर

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

देवभूमि में सड़कों पर नहीं होने देंगे नमाज़ : पुष्‍कर सिंह धामी

अगला लेख