Hanuman Chalisa

शादी से पहले दूल्हे ने काटा प्रायवेट पार्ट, परिवार में हड़कंप, युवक की हालत गंभीर, आखिर क्यों उठाया यह कदम?

वेबदुनिया न्यूज़ टीम
शनिवार, 30 मई 2026 (18:49 IST)
Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। दरअसल, यहां एक घर में कुछ ही दिनों बाद शहनाइयां गूंजने वाली थीं और शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अचानक चीख-पुकार मच गई। एक युवक ने शादी के ऐन पहले एक धारदार हथियार से अपना ही प्राइवेट पार्ट (गुप्तांग) काट लिया।
 
युवक को अत्यंत गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
 
यह खौफनाक वाकया छतरपुर जिले के बकस्वाहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव का है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक की उम्र लगभग 23 वर्ष है। घर में उसकी शादी की रस्में शुरू हो चुकी थीं। मेहमान भी आ चुके थे। हर तरफ शादी की तैयारियां चल रही थीं।

परिजनों के उड़े होश 

इसी बीच, युवक अचानक अपने कमरे में गया और उसने किसी धारदार हथियार से अपने प्राइवेट पार्ट पर वार कर उसे शरीर से अलग कर दिया। युवक की चीख सुनकर जब परिजन कमरे की तरफ भागे, तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। युवक खून से लथपथ फर्श पर तड़प रहा था।
 
परिजन बिना एक पल गंवाए युवक को बकस्वाहा के स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद, अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उसे तुरंत छतरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल के सर्जनों और डॉक्टरों की टीम ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन घाव इतना गहरा था और अत्यधिक खून बहने के कारण युवक की जान पर बन आई। डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज और प्लास्टिक सर्जरी की संभावनाओं के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया।

आखिर क्यों उठाया यह आत्मघाती कदम?

हालांकि युवक के इस आत्मघाती कदम के पीछे की असली वजह को लेकर अभी रहस्य बना हुआ है, लेकिन पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार कुछ संभावित कारण सामने आ रहे हैं। प्राथमिक पूछताछ और चर्चाओं के आधार पर अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक इस शादी से खुश नहीं था या वह किसी गंभीर मानसिक तनाव से गुजर रहा था। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि पारिवारिक दबाव में शादी तय होने के कारण वह अवसाद में था, जिसके चलते उसने गुस्से और हताशा में यह कदम उठाया।
 
विशेषज्ञों की मानें तो इस तरह के मामलों में अक्सर यह भी देखा जाता है कि युवक शादी के बाद के जीवन या किसी छिपी हुई शारीरिक कमजोरी को लेकर अत्यधिक हीन भावना या डर का शिकार हो जाते हैं। हालांकि, अभी तक परिजनों या डॉक्टरों द्वारा इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही बकस्वाहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है और उस हथियार को भी तलाशने की कोशिश की जा रही है जिससे यह कदम उठाया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चूंकि युवक की हालत अभी बेहद नाजुक है और वह बयान देने की स्थिति में नहीं है, इसलिए अभी ठोस वजह बताना मुश्किल है। युवक के होश में आने और उसका बयान दर्ज होने के बाद ही असली वजह साफ हो पाएगी। फिलहाल परिजनों और रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल: फायदे ज्यादा या नुकसान? वाहन मालिकों के लिए जरूरी जानकारी

ममता बनर्जी के सांसद भतीजे अभिषेक पर सोनारपुरा में हमला, कपड़े फाड़े, हेलमेट पहनकर बचाई जान

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, आतंकी साजिश का भंडाफोड़, ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: 'कमिटमेंट नहीं, अब एक्शन का समय', यही है धरती बचाने का सबसे बड़ा संदेश

उज्‍जैन के महाकाल मंदिर में कपल ने रचाई सगाई, वीडियो वायरल होते ही हंगामा, कैसे प्रतिबंधित एरिया में पहुंचा कैमरा

अगला लेख