Hanuman Chalisa

इंदौर में कंप्यूटर बाबा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Webdunia
रविवार, 8 नवंबर 2020 (10:30 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में रविवार अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान बाधा उत्पन्न करने की आशंका में कम्प्यूटर बाबा के नाम से प्रसिद्ध पूर्व में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त रहे नामदेव दास त्यागी समेत 07 व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
 
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, हातोद तहसील क्षेत्र में ग्राम जमूडी हपसी के अंतर्गत कंप्यूटर बाबा का दो एकड़ शासकीय भूमि पर अनाधिकृत रूप से कब्जा प्रमाणित पाया गया है।
 
अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम, हातोद) शाश्वत शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस संबंध में राजस्व प्रशासन द्वारा इनके विरुद्ध 2000 रुपए का अर्थदंड आरोपित करते हुए शासकीय भूमि के अनाधिकृत कब्जे से बेदखल किए जाने का आदेश पारित किया गया है। अतिक्रमण नहीं हटाए जाने की स्थिति में प्रशासन द्वारा आज यह कार्रवाई की गई है।
 
आधिकारिक रूप से बताया गया है कि कार्यवाही के दौरान अवरोध उत्पन्न करने की आशंका होने पर कम्प्यूटर बाबा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
 
प्रशासन ने आज आरोपी कम्प्यूटर बाबा के द्वारा अन्य शासकीय जमीनों को कब्जा मुक्त कराने का एक सिलसिलेवार अभियान शुरू किया गया है। इसी क्रम में गोम्मटगिरी स्थित एक भूमि पर भी अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hero ने लॉन्च कीं Flex Fuel Splendor और HF Deluxe, E85 इथेनॉल पर चलेंगी ये बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स, कबसे होगी बिक्री

2 लाख के गद्दे बिछाकर बचाईं 8 जिंदगियां, इंसानियत की मिसाल की देशभर में चर्चा

BJP ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की, कई बड़े चेहरों को मिला मौका, सतीश पूनिया राजस्थान से उम्मीदवार

बिखरे सभी बारी-बारी : शिवसेना की तरह कैसे टूटी ममता की TMC, जानिए अंदर की कहानी

'6 जून को क्या होने वाला है?' CJP के अभिजीत दीपके ने बढ़ाया सस्पेंस, दिल्ली प्लान पर अब भी कई सवाल

सभी देखें

नवीनतम

रूस से साझेदारी तोड़ने के लिए भारत पर प्रेशर बना रहा US, पुतिन का बड़ा बयान- जारी रहेगी दोस्ती

Rajya Sabha : कांग्रेस ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची, खरगे और पवन खेड़ा को कर्नाटक से, मध्यप्रदेश से मीनाक्षी नटराजन को उतारा

फरीदाबाद में बड़ा हादसा, जेवर फ्लाईओवर निर्माण के दौरान गिरी क्रेन, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका

शिक्षा में उत्कृष्टता को मिलेगा सम्मान, योगी सरकार ने शुरू की राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 की प्रक्रिया

PM सूर्यघर योजना में उत्तर प्रदेश ने गाड़ा झंडा, 4 राष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर बना सौर ऊर्जा का नंबर-1 राज्य

अगला लेख