suvichar

देवास मंदिर विवाद में विधायक पुत्र रुद्राक्ष पर भी FIR, वायरल वीडियो की जांच के बाद फैसला

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 15 अप्रैल 2025 (11:34 IST)
Dewas news in hindi : देवास में मां चामुंडा टेकरी मंदिर में जबरन पट खुलवाने और पुजारी से मारपीट मामले में पुलिस ने इंदौर से भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने पहले दावा किया था कि रुद्राक्ष की गाड़ी टेकरी पर नहीं गई थी। 
 
पुलिस अधिक्षक पुनीत गेहलोद के अनुसार, सोमवार को पुजारी उपदेशनाथ के बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रुद्राक्ष के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। वीडियो में रुद्राक्ष की गाड़ी टेकरी पर जाती दिख रही है। 
 
पुलिस ने पहले इस मामले में जीतू रघुवंशी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में शनिवार देर रात दर्ज एफआईआर में कहा गया था कि शुक्रवार देर रात आठ से 10 कारों के काफिले में अन्य लोगों के साथ मंदिर पहुंचा। उन्होंने पुजारी से मंदिर के पट खोलने को कहा। पुजारी ने जब पट खोलने से मना किया तो इन लोगों ने जमकर हंगामा किया और पुजारी की पिटाई कर दी।
 
इस बीच देवास शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहा कि भाजपा विधायक को अपने बेटे पर नजर रखनी चाहिए, जिसने सनातनी होने के बावजूद ऐसा कृत्य किया।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह का दावा- भारत से नक्सलवाद खत्म

राहुल गांधी गमछा नहीं पहनते, पर टोपी खुशी-खुशी पहनते हैं, असम में नितिन नवीन का तीखा हमला; घुसपैठ पर कांग्रेस को घेरा!

नाशिक के आशिक अशोक खरात पर खतरा, कांग्रेस नेता ने बताया भारत की एपस्टीन फाइल, 39 विधायकों से है संपर्क

ईरान में 'ग्राउंड वॉर' की तैयारी में अमेरिका? पेंटागन का खतरनाक प्लान लीक, वियतनाम और इराक जैसी तबाही की आशंका!

1 अप्रैल से लागू हो जाएगा इनकम टैक्स एक्ट 2025? जानें क्या है इसमें खास

सभी देखें

नवीनतम

जैश सरगना मसूद अजहर के बड़े भाई ताहिर अनवर की मौत, संदिग्ध हालत में मिला शव

समझौता नहीं किया तो खार्ग द्वीप और तेल ठिकानों पर हमला, ईरान को ट्रंप का अल्टीमेटम, US-इजराइल की सीक्रेट मीटिंग से बढ़ा तनाव

कुपवाड़ा में सेना यूनिट के अंदर फायरिंग, 3 जवान घायल, जांच में जुटी सेना

Rule Changes : 1 अप्रैल से बदलेंगे ये 10 नियम जो आपकी रोजमर्रा जिंदगी पर डालेंगे असर, जानना है जरूरी

Naxal Free India : लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह का दावा- भारत से नक्सलवाद खत्म

अगला लेख