Hanuman Chalisa

'वो मेरे साथ दुष्कर्म कर रहा था, मैं उसका वीडियो बना रही थी' महिला का बयान सुन हैरान हुआ हाईकोर्ट

Webdunia
सोमवार, 13 फ़रवरी 2023 (11:36 IST)
ग्वालियर। दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली एक पीड़िता का बयान सुनकर हाईकोर्ट हैरान हो गया। कोर्ट को यह कहना पडा कि आखिर ये कैसे संभव है।

दरअसल, मामला मध्यप्रदेश के ग्वालियर का है। ग्वालियर हाईकोर्ट दुष्कर्म के एक मामले की सुनवाई कर रहा था। इसी दौरान कोर्ट के जजों ने आश्चर्य जताया, जब आरोपी की जमानत का विरोध करते हुए पीड़िता ने कहा कि उसने अपने मोबाइल से खुद के दुष्कर्म का वीडियो बनाया है।

पूरा कोर्ट महिला के बयान पर हैरान हो गया। कोर्ट ने कहा कि क्या ये संभव है? जिसके साथ दुष्कर्म हो रहा है, वही उसका वीडियो कैसे बना सकती है। कोर्ट ने शासकीय अधिवक्ता को आदेश दिया है कि केस के जांच अधिकारी को सीडी के साथ बुलाया जाए। इसे कहीं भी बिना सेव किए पुलिस की निगरानी में देखा जाए। कोर्ट ने कहा कि सीडी देखने के बाद ही तय करें कि हकीकत में दुष्कर्म की घटना है या फिर सहमति से संबंध बनाए गए हैं।

दरअसल, ग्वालियर के बिलौआ थाने में 16 दिसंबर 2022 को एक विवाहिता ने जितेंद्र बघेल के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। मामले में जब एफआईआर हुई तो पीड़िता ने पुलिस को आपबीती सुनाई। अपने बयानों में उसने कहा कि जब जितेंद्र उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था, तब वो खुद अपने मोबाइल से इस घटना का वीडियो बना रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विवाहिता के धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराए थे। उस बयान में भी पीड़िता ने खुद के मोबाइल से खुद के दुष्कर्म करने का वीडियो बनाने की बात कही थी। बिलौआ पुलिस ने जितेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

आरोपी की तरफ से जमानत के डबरा कोर्ट में अपील की गई थी, लेकिन पीड़िता के विरोध के चलते जमानत खारिज हो गई। इसके बाद जितेंद्र ने ग्वालियर हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। आरोपी की तरफ से उसके वकील ने बताया कि आरोपी ने अपनी जमीन बेची थी। उसने जमीन के रुपए पीड़िता के पति को उधार दिए थे। जब उसने रुपए वापस मांगे तो महिला ने दुष्कर्म में फंसाने की धमकी दी। अब दुष्कर्म पीड़िता के बयान पर कोर्ट ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए सीडी की गंभीरता से जांच के आदेश दिए हैं। अब याचिका की सुनवाई 15 फरवरी को होगी।
edited by navin rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

पेट के लिए मौसम की मार सहने पर मजबूर भारत के 'गिग वर्कर्स'

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

Top News 30 May: महंगी हुई CNG, 7 दिन लेट हुआ मानसून, अमेरिका और ईरान समझौते के करीब

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

अगला लेख