Hanuman Chalisa

अस्पताल में बच्चा बदला, अब होगा डीएनए टेस्ट

कीर्ति राजेश चौरसिया
बुधवार, 28 अगस्त 2019 (21:19 IST)
छतरपुर जिला अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में बच्चा बदलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसके बाद बच्चों के परिजनों के बीच विवाद हुआ और उन्होंने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।
 
दरअसल, दोनों ही महिलाओं ने बेटियों को जन्म दिया था। इनमें से एक बच्ची मृत पैदा हुई है। बताया जाता है कि ऑपरेशन थियेटर में गलती से दोनों बच्चियां बदल गईं और दोनों ही परिवार के लोग जिंदा बच्ची पर अपना-अपना हक जता रहे हैं।
 
जानकारी के मुताबिक नारायणपुरा रोड अमर गार्डन निवासी मुकेश शिवहरे की 28 वर्षीय पत्नी आरती शिवहरे को जिला अस्पताल में ऑपरेशन से बेटी हुई, जो कि मृत पैदा हुई। 
 
वहीं दूसरी महिला ग्राम मठा थाना लवकुशनगर जिला छतरपुर निवासी सरोज पाल पति सुनील पाल को भी लड़की हुई जो जिंदा है। 
 
जैसे ही स्टाफ को लगा कि बच्चा बदल गया है तो उन्होंने बच्चे वापस ले लिए। लेकिन, अस्पताल की इस गलती के चलते विवाद की स्थिति हो गई और मामला पुलिस तक पहुंच गया। दोनों ही पक्ष जिंदा बच्ची पर अपना-अपना अधिकार जता रहे हैं।
 
इसी मामले को लेकर कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष आदित्य कॉल ने भी परिजनों को ढांढस बंधाया और जांच करवाने के लिए कोतवाली जाकर आवेदन दिया गया। साथ ही सिविल सर्जन को भी आवेदन दिया और डीएनए टेस्ट की मांग की। 
 
सिविल सर्जन डॉ. आरएस त्रिपाठी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए OT स्टाफ से पूछताछ कर जांच की जिसमें बच्चा उसी महिला (सरोज पाल) का बताया जा रहा है। फिर भी यह लोग विवाद कर रहे हैं तो हमने पुलिस को सूचना दे दी। 
 
वहीं प्रसूताओं से पूछा तो उन्होंने बताया कि हम तो ऑपरेशन थियेटर में बेहोश थे। फिलहाल अस्पताल प्रशासन ने बच्ची को पाल परिवार को सौंप दिया है। हालांकि डीएनए टेस्ट के बाद असलियत का खुलासा हो जाएगा, लेकिन अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से फिलहाल तो विवाद खड़ा हो ही गया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कहा- SIR कराना चुनाव आयोग का अधिकार, प्रक्रिया गैर-संवैधानिक नहीं

LIVE: NEET पेपर लीक मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरु में इबोला की दस्तक? युगांडा की महिला अस्पताल में भर्ती, NIV पुणे की रिपोर्ट पर टिकीं नजरें

राज्यसभा चुनाव 2026: कर्नाटक, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कौन कितनी सीटें जीत सकता है?

ममता बनर्जी पर बड़ा कानूनी एक्शन! सनातन धर्म को लेकर दिए पुराने बयान पर दर्ज हुई FIR

अगला लेख