Hanuman Chalisa

राहुल की गैरहाजिरी में कमलनाथ की दिल्ली में 'डिनर डिप्लोमेसी'

विशेष प्रतिनिधि
शुक्रवार, 14 जून 2019 (12:57 IST)
भोपाल। लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी आगे अध्यक्ष बने रहेंगे या नहीं यह भी अभी साफ नहीं हुआ है। पार्टी के कुछ नेता भले ही दावा कर रहे हों कि राहुल गांधी पार्टी के अध्यक्ष बने रहेंगे, लेकिन अब तक इस पर खुद राहुल गांधी कुछ नहीं बोल रहे हैं।
 
इस बीच, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ शुक्रवार को दिल्ली में एक डिनर देने जा रहे हैं। डिनर में पार्टी के बड़े नेताओं के साथ कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। शनिवार को दिल्ली में होने वाली नीति आयोग की बैठक से पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ की डिनर डिप्लोमेसी को लेकर सियासी गलियारों में काफी चर्चा है।
 
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने डिनर को लेकर हो रही सियासी चर्चा पर कहा कि साथियों के साथ इस तरह की चर्चा होती रहती है और नीति आयोग की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे हैं, इसलिए डिनर का आयोजन कर लिया।
 
लोकसभा की हार पर हो सकती है चर्चा : लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद दिल्ली में कांग्रेस के किसी बड़े नेता के इस तरह के पहले आयोजन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी नहीं शामिल होंगे। राहुल इस समय लंदन में हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ के इस डिनर में पार्टी के हार के कारणों की भी चर्चा होने की बात कही जा रही है। 
 
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक राहुल गांधी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के प्रदर्शन से नाराज बताए जा रहे हैं। ऐसे में इस डिनर डिप्लोमेसी के मायने काफी बढ़ जाते हैं।

मुख्यमंत्री कमलनाथ के इस डिनर पर वरिष्ठ पत्रकार दिनेश गुप्ता कहते हैं कि इसको मुख्यमंत्री कमलनाथ की सिर्फ एक डिनर डिप्लोमेसी के तौर पर ही देखा जाना चाहिए जिसमें लोकसभा चुनाव के बाद के सियासी हालातों पर चर्चा हो सकती है। गुप्ता कहते हैं कि राहुल की गैरहाजिरी में होने वाले इस डिनर के और कोई सियासी मायने नहीं तलाशे जाना चाहिए।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, भारतीय समुदाय को किया संबोधित, जानिए संबोधन की 10 बड़ी बातें...

राम मंदिर के तर्ज पर भोजशाला में बनेगा भव्य मंदिर?, राम मंदिर के शिल्पकार चंद्रक्रांत सोमपुरा डिजाइन करने को तैयार

नीदरलैंड में स्वागत को देखकर भावुक हुए पीएम मोदी

खड़ी बस में लगी आग, बच्‍चे को अंदर छोड़ सारे यात्री बाहर भागे, 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

अगला लेख